फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   rohtas bihar news: textile businessman beaten to death, land dispute case, continuous murders in Rohtas

Bihar Crime: रोहतास में जमीन विवाद को लेकर कपड़ा व्यवसायी की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 18 Jul 2025 01:57 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Fri, 18 Jul 2025 01:57 PM IST
सार

Bihar: व्यवसायी की हत्या के बाद जागोडीह गांव और आसपास के क्षेत्रों में तनाव का माहौल है। स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों में पुलिस की निष्क्रियता को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है। लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
rohtas bihar news: textile businessman beaten to death, land dispute case, continuous murders in Rohtas
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले में हाल के दिनों में हत्या, लूट और गोलीबारी जैसी आपराधिक घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला अमझोर थाना क्षेत्र के जागोडीह गांव का है, जहां शुक्रवार सुबह जमीन विवाद को लेकर एक कपड़ा व्यवसायी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अर्चना वस्त्रालय के मालिक वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल है।

विज्ञापन


जमीन विवाद बना विवाद की वजह
प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरेंद्र सिंह का अपने परिजनों और रिश्तेदारों के बीच लंबे समय से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार की सुबह खेत में काम करने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोगों ने वीरेंद्र सिंह की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


दो आरोपी हिरासत में
घटना की सूचना मिलते ही अमझोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। मामले की जांच जारी है। पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच खेत में काम करने को लेकर विवाद हुआ था। इसी में एक व्यक्ति की पिटाई के कारण मौत हो गई। उन्होंने कहा कि दो लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: सीवान में नशे में धुत 50 वर्षीय व्यक्ति ने 3 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार


व्यापारियों और ग्रामीणों में आक्रोश
व्यवसायी की हत्या के बाद जागोडीह गांव और आसपास के क्षेत्रों में तनाव का माहौल है। स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों में पुलिस की निष्क्रियता को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है। लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। एक प्रतिष्ठित व्यवसायी की इस प्रकार हुई हत्या से लोग भयभीत हैं और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

बढ़ते अपराधों से गिरता भरोसा
जिले में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं ने रोहतास पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिया है। पिछले दो-तीन दिनों के भीतर जिले में यह चौथी हत्या या जानलेवा हमला है, जिससे आम जनता में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है। अमझोर थाना क्षेत्र में ही 24 घंटे के भीतर यह दूसरी हत्या की वारदात है, जो यह दर्शाता है कि अपराधियों में पुलिस का डर कम होता जा रहा है। हालांकि पुलिस प्रशासन दावा कर रहा है कि सभी मामलों में तेजी से कार्रवाई हो रही है, लेकिन इन घटनाओं से लोगों का भरोसा डगमगाता नजर आ रहा है। आमजन अब ठोस नतीजों और अपराध नियंत्रण की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed