फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   rohtas bihar news: six people including mukhiya get life imprisonment in murder case, rohtas news

Bihar: सात साल पुराने हत्या मामले में न्यायालय ने सुनाया फैसला, छह दोषियों को उम्र कैद, लगाया भारी जुर्माना

Fri, 12 Dec 2025 08:16 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: पटना ब्यूरो Updated Fri, 12 Dec 2025 08:16 PM IST
सार

सासाराम के शिवसागर प्रखंड अंतर्गत किरहिंडी गांव में सात वर्ष पूर्व हुई हत्या के मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजेंद्र कुमार राय की अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया।

विज्ञापन
rohtas bihar news: six people including mukhiya get life imprisonment in murder case, rohtas news
पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट से बाहर जाते सभी दोषी

विस्तार

रोहतास जिले के शिवसागर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत किरहिन्डी गांव में सात वर्ष पूर्व हुई हत्या के मामले में न्यायालय ने शुक्रवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय विजेंद्र कुमार राय की अदालत ने सजा के बिंदुओं पर सुनवाई करते हुए किरहिन्डी पंचायत के मुखिया सत्यनारायण पासवान उर्फ लल्लू पासवान समेत कुल छह दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत में इस दौरान काफी गहमा-गहमी देखने को मिली।
विज्ञापन


सभी दोषियों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना
अदालत ने दोषियों को केवल आजीवन कारावास ही नहीं सुनाया, बल्कि सभी छह दोषियों पर एक-एक लाख रुपये का भारी जुर्माना भी लगाया। साथ ही न्यायालय ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए बिहार पीड़ित मुआवजा योजना के तहत उन्हें पाँच लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश भी दिया।
विज्ञापन


सात वर्ष पूर्व लाठी डंडों से हुई थी हत्या
मामले का पूरा घटनाक्रम 15 दिसंबर 2018 का बताया गया है। उस दिन दोपहर करीब 1 बजे मृतक आदेश कुमार अपनी बेटी के साथ मोटरसाइकिल से गांव लौट रहे थे। रास्ते में गांव के रहने वाले छह आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों से पीट-पीट कर आदेश कुमार की हत्या कर दी। घटना के दौरान मृतक की बेटी पूजा कुमारी किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रही और घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: MP News: दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मास्टरमाइंड निकला बेटा, 5 लाख में दोस्तों से करवाया कत्ल!

अभियोजन पक्ष से सात गवाहों की गवाही
मामले में सहायक लोक अभियोजक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अभियोजन पक्ष की ओर से कुल सात गवाहों को अदालत में पेश किया गया। गवाहों ने घटना की पूरी सच्चाई अदालत के समक्ष रखी। अदालत ने ठोस सबूतों और गवाहों के बयान के आधार पर फैसला सुनाया। दोषियों में सत्यनारायण पासवान, बबलू पासवान, सिंगल पासवान, सुरेंद्र पासवान, सोनू पासवान और अमावस पासवान शामिल हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed