फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Rohtas Bihar News : rohtas police investigation after mother dies due to son murder, funeral together

Bihar News : पुत्र की हत्या के वियोग में मां की गई जान, एक साथ मां-बेटे की निकली अर्थी

Thu, 17 Apr 2025 09:25 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 17 Apr 2025 09:25 PM IST
सार

Bihar : जवान बेटे की हत्या की खबर मिलते ही मां सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी और उन्होंने भी दम तोड़ दिया। अब घर से एक साथ मां और बेटे दोनों की लाशें  एक साथ उठी हैं। 

विज्ञापन
Rohtas Bihar News : rohtas police investigation after mother dies due to son murder, funeral together
जनाजे में शामिल लोग

विस्तार

नगर निगम सासाराम क्षेत्र में बीती रात एक युवक की गोली मारकर की गई। हत्या मामले ने गुरुवार को एक मार्मिक मोड़ ले लिया। घर से जवान बेटे का शव अभी निकला भी नहीं था कि मां ने भी पुत्र वियोग में दम तोड़ दिया और इस भावुक क्षण ने सभी को गमगीन कर दिया। दरअसल सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बुधवार की रात एक युवक को गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। मृतक युवक मजनू गद्दी की हत्या ने उसकी मां को इस कदर तोड़ दिया कि उनका भी पुत्र वियोग में देहांत हो गया।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : राजधानी में महिला बैंककर्मी ने अधिकारी पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप, जबरन शराब भी पिलाया
विज्ञापन


एक साथ निकली मां बेटे की अर्थी 
गुरुवार को जब घर से एक साथ मां-बेटे की अर्थी निकली तो सभी का कलेजा फट गया। वहां मौजूद लोगों की आंखें नम थीं और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। तभी  पुत्र की हत्या की खबर मिलते ही मां की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजनों ने पहले उन्हें एक स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान गुरुवार को मां की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले मारी गोली फिर दुर्घटना का रूप देने का किया प्रयास
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदतन पहाड़ के समीप बुधवार की रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या को दुर्घटना का रूप देने के लिए अपराधियों ने युवक को वाहन से कुचल डाला, लेकिन पुलिस ने शुरुआती जांच में ही इसका खुलासा कर दिया। मृतक की पहचान मजनू गद्दी नामक युवक के रूप में हुई है। 


यह खबर भी पढ़ें -Bihar Election: पीएम मोदी से लेकर मीडिया तक को नियंत्रित कर लड़ेंगे बिहार चुनाव, कांग्रेस ने बताई पूरी तैयारी

वारदात के बाद इलाके में हड़कंप
घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना से नाराज लोगों ने घटनास्थल के पास शव के साथ सासाराम के ओल्ड जीटी रोड से राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर जाने वाली सड़क को चंदतन पहाड़ी के पास जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। हालांकि वारदात की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी दिलीप कुमार मौके पर पहुंचे और इसके बाद एसपी रौशन कुमार ने भी आकर लोगों को समझाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया।

आपसी रंजिश में हत्या
मृतक मजनू गद्दी सासाराम के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आलमगंज के घोसीयान मोहल्ला का रहने वाला था। वह मजदूरी करता था। बताया जाता है कि आपसी रंजिश में किसी ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी, फिर घटना को एक दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई। हालांकि रोहतास एसपी ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की तो पता चला कि गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वारदात के पीछे का कारण अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है। वहीं मृतक के चचेरे भाई पप्पू गद्दी ने बताया कि मजनू गद्दी मजदूर था तथा मकानो में टाइल्स मार्बल लगाने का काम करता था।

यह खबर भी पढ़ें -Bihar Election 2025: मुकेश सहनी बिहार चुनाव में 60 सीटें लेंगे? महागठबंधन से पशुपति पारस को न्यौता क्यों नहीं?

 तीन आरोपी गिरफ्तार
इधर पूरे मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना के संदर्भ में मुफस्सिल थाना अध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि घटनास्थल से एफएसएल टीम द्वारा साक्ष्य जुटाए गए हैं और पुलिस पूरे मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर गहनता से जांच कर रही है।

जनाजे में शामिल लोग

जनाजे में शामिल लोग

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed