{"_id":"67dea4ceee1f8cd54c0aaf5c","slug":"rohtas-bihar-news-rohtas-police-investigation-after-man-died-accident-news-patna-news-c-1-1-noi1396-2751261-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: ससुराल से लौट रहे एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत, दो छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: ससुराल से लौट रहे एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत, दो छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
Sat, 22 Mar 2025 08:52 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 08:52 PM IST
सार
सनोज होली की छुट्टी में घर आया हुआ था। ससुराल से लौटने के क्रम में तेज रफ्तार में आ रही एक ट्रैक्टर से उसके बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। ट्रैक्टर का एक पहिया सनोज के सिर के ऊपर से गुजरा और घटना स्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतास जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र अंतर्गत सेवही और मिर्जापुर गांव के बीच ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी सनोज उर्फ बहादुर के रूप में हुई है, जो किसी दूसरे प्रदेश में रहकर प्राइवेट नौकरी करते थे।
विज्ञापन
वहीं, घटना के संदर्भ में मृतक के भाई सोनू कुमार ने बताया कि सनोज होली की छुट्टी में घर आया हुआ था। किसी काम के सिलसिले में वह ससुराल गया और ससुराल से लौटने के क्रम में गांव के समीप मिट्टी अनलोड कर तेज रफ्तार में आ रही एक ट्रैक्टर से उसके बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। ट्रैक्टर का एक पहिया सनोज उर्फ बहादुर के सिर के ऊपर से गुजर गया और घटना स्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: ललन सर्राफ बोले- इतिहास में हमेशा से होते आए अपराध, रामायण में किडनैपिंग और महाभारत में था जमीन विवाद
विज्ञापन
सड़क जामकर प्रदर्शन
इधर, घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटना स्थल पर जुट गए और सड़क को जाम कर दिया। हालांकि, सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रखंड विकास पदाधिकारी अंकिता जैन, अमझोर थाना अध्यक्ष श्याम कुमार एवं तिलौथू अपर थानाध्यक्ष रवि कुमार प्रियदर्शी ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा बुझाकर सड़क से हटा दिया। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया, लेकिन चालक फरार हो गया।
यह भी पढ़ें: आश्रय गृह से लड़कियों के फरार मामले में धरने पर बैठे MLA अमरजीत कुशवाहा, DM बोले- चूक हुई है हमसे
दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
साथ ही प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय मृतक मिर्जापुर निवासी नरेश यादव के दामाद बताए जाते हैं। मृतक का एक तीन वर्ष का पुत्र तथा 4 वर्ष की पुत्री है, जिनके सिर से अब पिता का साया उठ चुका है। घटना के बाद से दोनों परिवार में मातम पसरा हुआ है तथा पत्नी एवं छोटे-छोटे बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।
ट्रैक्टर जब्त, जांच में जुटी पुलिस
घटना के संदर्भ में जानकारी देते हुए तिलौथू थाने के चौकीदार अवधेश राम ने बताया कि सेवही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक 24 वर्षीय सनोज उर्फ बहादुर नामक व्यक्ति की मौत हुई है। जो इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि फिलहाल शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है तथा पुलिस द्वारा ट्रैक्टर को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन