{"_id":"67f6764ec01338552a0ebb89","slug":"rohtas-bihar-news-rohtas-police-arrest-bounty-hunter-accused-of-firing-on-police-rohtas-crime-news-patna-news-c-1-1-noi1396-2816222-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: 50 हजार का इनामी अंतराज्यीय अपराधी सहित दो चढ़े पुलिस के हत्थे, उत्पाद विभाग पर हमला करने के भी हैं आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: 50 हजार का इनामी अंतराज्यीय अपराधी सहित दो चढ़े पुलिस के हत्थे, उत्पाद विभाग पर हमला करने के भी हैं आरोप
Wed, 09 Apr 2025 07:33 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 07:33 PM IST
सार
Sasaram : पुलिस ने उसपर 50 हजार का इनाम रखा था। वजह यह थी कि उस अपराधी ने छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग के एक पुलिसकर्मी को गोली मार दी थी। अब पुलिस ने उसके सहयोगियों खदेड़कर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
प्रेस वार्ता में डीएसपी दिलीप कुमार
विस्तार
सासाराम। गत 23 जुलाई 2024 को उत्पाद विभाग के पुलिसकर्मी पर गोली चलाने के मामले में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी अपराधी को जिले के करवंदिया थाना एवं डीआइयू की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही करवंदिया थाना क्षेत्र के बसंतपुर टोला निवासी देव गोंड के पुत्र परमेंदर गोंड एवं उसके सहयोगी शिवपुर टोला निवासी शंभू चौधरी के पुत्र बजरंगी चौधरी नामक दो अन्य अपराधी भी पुलिस की कार्यवाही में गिरफ्तार हुए हैं, जिनके पास से एक ग्लैमर बाइक, 9.5 हजार नगद, दो स्मार्ट फोन बरामद हुआ है।
यह खबर भी पढ़िए -Bihar News: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी समेत तीन को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश; जानिए, क्या आरोप है तीनों पर
इस मामले में बुधवार को आयेाजित एक प्रेसवार्ता के दौरान सदर एसडीपीओ-1 दिलीप कुमार ने बताया कि गत 23 जुलाई 2024 को घटमापुर गांव के बाहर उत्पाद विभाग की टीम शराब के खिलाफ कार्रवाई करने गयी थी। कार्रवाई के दौरान धंधेबाज अभिनंदन कुमार को पकड़ लिया गया और जब टीम के सिपाही आनन्द मोहन एक अन्य सिपाही गोविन्द चौहान के साथ गिरफ्तार धंधेबाज को बाइक पर बैठाकर पहाड़ी रास्ते से जा रहे थे तभी घटमापुर गांव के बाहर 6-7 की संख्या में खड़े लोग इनसे उलझ गये और हाथापाई के दौरान एक व्यक्ति ने अपने कमर से पिस्टल निकालकर इन पर फायर कर दिया था, जिसमें बाइक पर पीछे बैठे सिपाही गोविन्द चौहान को बायें हाथ में गोली लग गयी। हालांकि पीछे से पुलिस बल को आता देख सभी वहाँ से फरार हो गये। घटना के बाद इस दौरान कार्रवाई में साक्ष्य के आधार पर संलिप्त अपराधकर्मी घटमापुर निवासी मनीष कुमार एवं बसंतपुर गांव निवासी बाबुलाल चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन सिपाही पर गोली चलाने वाला परमेंदर गोंड व उसका सहयोगी फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
डीएसपी ने बताया कि फरार परमेंदर की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये का इनाम रखा गया था, जिसे गत सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर कैमूर जिले के सकरी गांव से भागने के क्रम में परमेन्दर गोंड व उसके सहकर्मी बजरंगी चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि परमेदर गोंड व उसके सहयोगी के विरूद्ध करवंदिया, सासाराम, शिवसागर, भभुआ एवं उत्तरप्रदेश के चंदौली में भी प्राथमिकी दर्ज है। गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम में सदर एसडीपीओ-1 दिलीप कुमार, पुनि राहुल प्रभारी डीआईयू शाखा, करवंदिया थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह आदि शामिल रहे।