{"_id":"689e00fda59cbbbb680a0bf1","slug":"rohtas-bihar-news-rjd-mp-called-giriraj-singh-a-terrorist-political-abuse-sasaram-news-patna-news-c-1-1-noi1396-3287381-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patna News: राजद सांसद सुधाकर सिंह के बिगड़े बोल, गिरिराज सिंह को बताया आतंकवादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patna News: राजद सांसद सुधाकर सिंह के बिगड़े बोल, गिरिराज सिंह को बताया आतंकवादी
विज्ञापन
प्रेस वार्ता करते सांसद सुधाकर सिंह
राजद सांसद सुधाकर सिंह के बिगड़े बोल, गिरिराज सिंह को बताया आतंकवादी
सासाराम। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अब सियासी पारा काफी बढ़ चुका है। एक तरफ जहां विपक्षी पार्टीयां चुनाव आयोग के एसआइआर को लेकर सरकार को घेर रही हैं, वहीं दूसरी ओर नेताओं के बोल भी बिगड़ने लगे हैं। गुरुवार को सासाराम में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान राजद सांसद सुधाकर सिंह ने गिरिराज सिंह को आतंकवादी करार दिया है।
प्रेस वार्ता के दौरान राजद सांसद के बिगड़े बोल
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की आगामी 17 अगस्त से शुरू होने वाली वोटर अधिकार यात्रा को लेकर आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने भाजपा नेता गिरिराज सिंह को आतंकवादी करार दिया। सुधाकर सिंह यही नहीं रुके, उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह अपने बयानों के जरिए बिहार के भीतर आग लगाने का काम करते हैं। सभी लोग समाज जोड़ने के लिए राजनीति करते हैं, लेकिन गिरिराज सिंह ऐसे व्यक्ति हैं, जो तोड़ने का काम करते हैं। हालांकि बीजेपी आरएसएस में ये अकेले व्यक्ति नहीं, जो इस तरह के बयान देते हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि भारत सरकार ने सेमीकंडक्टर के लिए पैसा रिलीज कर दिया है और बिहार को हिस्सा नहीं मिला, लेकिन फिर भी गिरिराज सिंह भारत सरकार को बधाई दे रहे हैं।
राहुल गांधी की यात्रा को लेकर हुई प्रेस वार्ता
दरअसल राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा को लेकर गुरुवार को जिला अतिथि गृह में महागठबंधन की ओर से एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। सुधाकर सिंह ने बताया कि पिछले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी जितने लोकसभा क्षेत्र से गुजरे, उन सभी 10 लोकसभा क्षेत्रों में से सात सीटों पर महागठबंधन की जीत हुई। इस बार भी महागठबंधन बिहार में पूरी एकजुटता के साथ चुनाव लड़ेगी और राहुल गांधी की यात्रा ऐतिहासिक होगी।