{"_id":"6833f80423c2d8e09f0bb6e8","slug":"rohtas-bihar-news-newborn-died-due-to-burn-injuries-family-mourn-sasaram-news-bihar-news-patna-news-c-1-1-noi1396-2990495-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patna News: झोपड़ी में लगी आग से झुलस कर एक नवजात की मौत, परिवार में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patna News: झोपड़ी में लगी आग से झुलस कर एक नवजात की मौत, परिवार में कोहराम
Mon, 26 May 2025 12:47 PM IST
पटना ब्यूरो
रोहतास
रोहतास
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:47 PM IST
सार
घर के पास एक झोपड़ी थी, जिसमें एक बच्चा सो रहा था। तभी बिजली के तार से निकली चिंगारी ने झोपड़ी में आग लगा दी। थोड़ी ही देर में पूरी झोपड़ी जलकर राख हो गई। लोगों ने बच्चे को बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन उसे नहीं बचाया जा सका।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में परिजन
विस्तार
रोहतास जिले के कोचस से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां एक झोपड़ी में सो रहे एक छोटे बच्चे की आग में झुलसकर मौत हो गई। यह हादसा सोमवार की सुबह कोचस थाना क्षेत्र के अमसी डिहरा गांव में हुआ।
बिजली की चिंगारी से लगी आग
जानकारी के अनुसार, गांव के भोला चौहान का एक साल का बेटा झोपड़ी में सो रहा था। तभी बिजली के तार से चिंगारी निकली और झोपड़ी में आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि झोपड़ी पूरी तरह जलने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने बच्चे को बचाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि किसी की हिम्मत नहीं हुई अंदर जाने की। इस आग में झुलसकर बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद घर में मातम छा गया।
यह भी पढ़ें: सरकारी शिक्षक को दोस्त ने मारी गोली; घर से बुलाकर ले गया था, बदमाशों के साथ मिलकर ऐसा किया
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा शव
कोचस थाने के चौकीदार कामता पासवान ने बताया कि सोमवार की सुबह एक झोपड़ी में आग लगने से नेपाली नाम के एक छोटे बच्चे की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आग बिजली के तार से निकली चिंगारी की वजह से लगी। बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।