फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   rohtas bihar news: missing girl body found hanging from tree, rohtas police investigation, sasaram news

Bihar News: 15 दिन से लापता युवती का शव सड़ी हालत में पेड़ से लटका मिला, हत्या के एंगल से पुलिस कर रही जांच

Sun, 12 Oct 2025 08:26 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 12 Oct 2025 08:26 PM IST
सार

परिजनों के अनुसार प्रिया कुमारी गत 15 दिनों से लापता थी, जिसको लेकर परिवार की ओर से बीते 10 अक्टूबर को करगहर थाने में एक प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। घटनास्थल से युवती के सर के बाल छीलने के सबूत मिले हैं तथा शव लगभग 10 दिन पुराना दिखाई पड़ता है। डीएसपी कुमार वैभव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

विज्ञापन
rohtas bihar news: missing girl body found hanging from tree, rohtas police investigation, sasaram news
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस

विस्तार

रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र अंतर्गत अकोढ़ी पथ कुम्हिला गांव के बाधार में रविवार को एक पेड़ से युवती का लटका हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। 15 दिनों से लापता युवती का शव सहदेइया नदी किनारे एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया, जो काफी हद तक सड़-गल चुका है। हालांकि पुलिस ने शव की पहचान कर ली है और मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन


दुपट्टे से लटका मिला शव
युवती का शव अकोढ़ी पथ पर सहदेइया नदी के पुल के समीप शीशम के पेड़ पर दुपट्टे से लटका हुआ पाया गया। आसपास बांस की घनी झाड़ियों के कारण काफी दिनों तक किसी की नजर नहीं पड़ी और शव का ज्यादातर हिस्सा पूरी तरह सड़ चुका है। वहीं खबर फैलते हीं आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग भी घटनास्थल पर जमा हो गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जमुई में हाईवोल्टेज प्रेम ड्रामा, 80 दिन बाद शादी कर लौटा युवक, पहली पत्नी ने थाने में मचाया हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने की पहचान
मृतक की पहचान देल्हुआ गांव निवासी सोनेलाल सिंह की 20 वर्षीय पुत्री प्रिया कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों ने उसके कपड़ों एवं गहनों से पहचान की तथा घटनास्थल से पुलिस ने चप्पल व एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।


10 अक्टूबर को थाने में प्राथमिकी
परिजनों के अनुसार प्रिया कुमारी गत 15 दिनों से लापता थी, जिसको लेकर परिवार की ओर से बीते 10 अक्टूबर को करगहर थाने में एक प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। घटनास्थल से युवती के सर के बाल छीलने के सबूत मिले हैं तथा शव लगभग 10 दिन पुराना दिखाई पड़ता है।

एफएसएल टीम ने जुटाए सबूत
सूचना पर पहुंचे एसडीपीओ दो कुमार वैभव, करगहर थानाध्यक्ष कमलनयन पांडे एवं एफएसएल टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर कई सबूत इकट्ठा किया। मामले में डीएसपी कुमार वैभव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

 

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed