फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   rohtas bihar news: giant python found in rohtas, snake catcher did rescue, rohtas forest department

Bihar News: रोहतास में मिला 9 फीट का विशालकाय अजगर, स्नेक कैचर ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

Sat, 22 Nov 2025 02:54 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 22 Nov 2025 02:54 PM IST
सार

Bihar News: विशालकाय अजगर दिखने की सूचना पर पहुंचे स्नेक कैचर अमरनाथ गुप्ता ने सर्वप्रथम मौके पर मौजूद भीड़ को पुल से थोड़ा दूर किया, फिर अपनी टीम के साथ सावधानी से अजगर को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया।

विज्ञापन
rohtas bihar news: giant python found in rohtas, snake catcher did rescue, rohtas forest department
अजगर का रेस्क्यू करते स्नेक कैचर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

रोहतास जिले के डेहरी नगर थाना क्षेत्र के हदहदवा नहर पुल के समीप शनिवार को एक विशालकाय अजगर दिखने पर लोगों में हड़कंप मच गया। लगभग 9 फीट लंबे अजगर को फन फैलाए देख स्थानीय लोग दहशत में आ गए और मौके पर लोगों में भगदड़ की स्थिति बन गई। हालांकि मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और स्नेक कैचर टीम को दी। इसके बाद अजगर का सफल रेस्क्यू किया गया।

विज्ञापन


स्नेक कैचर ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
विशालकाय अजगर दिखने की सूचना पर पहुंचे स्नेक कैचर अमरनाथ गुप्ता ने सर्वप्रथम मौके पर मौजूद भीड़ को पुल से थोड़ा दूर किया, फिर अपनी टीम के साथ सावधानी से अजगर को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया। स्नेक कैचर ने लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया और इस दौरान घटनास्थल पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही। वहीं इस घटना का कई लोग वीडियो बनाते हुए भी दिखे।
विज्ञापन


पढ़ें; स्टेशन के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, पहचान के बाद परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप; 21 को था तिलक
विज्ञापन
विज्ञापन


विशालकाय अजगर लगभग 9 फीट लंबा
स्नेक कैचर अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि अजगर भले ही आकार में बड़ा है, लेकिन विषहीन होता है। उन्होंने कहा कि अजगर की लंबाई करीब 9 फीट के आसपास है और देखने में जितना डरावना लगता है, उतना खतरनाक नहीं होता। इसके आकार को देखकर लोग अक्सर डर के मारे गलतफहमी का शिकार हो जाते हैं। उन्होंने आमलोगों से अपील किया कि ऐसे किसी भी वन्य जीव को देखकर घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत वन विभाग या स्नेक कैचर टीम को सूचना दें। बता दें कि रोहतास वन विभाग को भी अजगर मिलने की जानकारी दे दी गई है, जिसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed