{"_id":"6852264cc41fd1f9fe05747d","slug":"rohtas-bihar-news-electrician-died-due-to-lightning-mourn-family-get-compensation-after-investigation-sasaram-news-patna-news-c-1-1-noi1396-3072843-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: आकाशीय बिजली गिरने से मिस्त्री की मौत, खंभे पर चढ़कर ठीक कर रहा था बारिश से टूटे तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: आकाशीय बिजली गिरने से मिस्त्री की मौत, खंभे पर चढ़कर ठीक कर रहा था बारिश से टूटे तार
Wed, 18 Jun 2025 11:19 AM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 11:19 AM IST
सार
आकाशीय बिजली गिरने से भधोखरा गांव के एक बिजली मिस्त्री की मौत हो गई। मिस्त्री तेज आंधी के कारण टूटे बिजली के तारों को ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ा था तभी ये हादसा हो गया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में परिजन
विस्तार
रोहतास जिले के दरिगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत भधोखरा गांव के बधार में मंगलवार रात आकाशीय बिजली गिरने से एक बिजली मिस्त्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान बक्सर जिले के रघुनाथपुर गांव निवासी महेश राम के रूप में हुई है और पुलिस ने शव का सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बिजली मिस्त्री भधोखरा गांव के बधार में तेज आंधी और बारिश से टूटे हुए तारों को ठीक करने के लिए बिजली के खंभे पर चढ़कर काम कर रहे थे, तभी अचानक वे तेज गर्जन के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। इस दौरान वहां मौजूद अन्य साथियों की मदद से उन्हें बिजली के खंभे से नीचे उतारकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Bihar News : नशेड़ी ने बेतहाशा दौड़ाई कार, चार को उड़ाया; महिला की मौत, तीन गंभीर
विज्ञापन
घटना की सूचना पाकर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और दरिगांव थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां से शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया और अब आगे की प्रक्रिया की जा रही है।
घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि घटना को लेकर सासाराम अंचलाधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद मुआवजे का प्रावधान है और मामले की जांच के बाद मुआवजा दिया जाएगा।