फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Rohtas News: Body of teenager found hanging from a noose, family members suspect murder in land dispute

Bihar News: किशोर का फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

Mon, 14 Jul 2025 03:33 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 14 Jul 2025 03:33 PM IST
सार

Rohtas News: एसपी रोशन कुमार ने बताया कि घटना संवेदनशील है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, स्थानीय लोगों के बयान और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Rohtas News: Body of teenager found hanging from a noose, family members suspect murder in land dispute
शोक में डूबे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र अंतर्गत किरहीं गांव में रविवार देर शाम उस समय सनसनी फैल गई जब एक 14 वर्षीय किशोर का शव उसके पुराने घर में फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान अरुण यादव के पुत्र हिमांशु कुमार के रूप में की गई है। प्रारंभिक रूप से मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन परिजनों ने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए पड़ोसियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन

 
जमीन विवाद से जुड़ी हत्या की आशंका
परिवार के सदस्यों का कहना है कि इस घटना के पीछे वर्षों पुराना जमीन विवाद जिम्मेदार है। मृतक के परिजन लोकनाथ सिंह ने बताया कि अरुण यादव और उनके पड़ोसी के बीच एक गली के रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इस विवाद में पहले भी दो बार प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है और मामला काराकाट अंचलाधिकारी के पास लंबित है। परिजनों का आरोप है कि दो दिन पूर्व ही पड़ोसी ने हिमांशु को रास्ते से गुजरने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: कांवड़ियों से भरा ई-रिक्शा पलटा, चार श्रद्धालु घायल; चालक मौके से फरार
विज्ञापन
विज्ञापन

 
लोकनाथ सिंह ने बताया कि रविवार की शाम हिमांशु अपने पुराने घर गया था, जहां उस समय कोई अन्य परिवारजन मौजूद नहीं था। इसी का फायदा उठाकर, आरोपियों ने हिमांशु की हत्या कर उसके शव को फंदे से लटका दिया और दरवाजे को बंद कर दिया ताकि मामला आत्महत्या जैसा प्रतीत हो। उन्होंने यह भी कहा कि यह पूरी घटना साजिश के तहत अंजाम दी गई है ताकि जमीन विवाद में दबाव बनाया जा सके।
 
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही काराकाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा। वहीं, मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान या संघर्ष के संकेतों की भी जांच की जा रही है।

 
एसपी ने दिया निष्पक्ष जांच का भरोसा
घटना की गंभीरता को देखते हुए रोहतास एसपी रोशन कुमार खुद मौके पर पहुंचे। उनके साथ बिक्रमगंज डीएसपी कुमार संजय और काराकाट थानाध्यक्ष भागीरथ कुमार भी मौजूद थे। अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना कर परिजनों से बात की और पूरे मामले की बारीकी से जांच का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें- Bihar News: सावन के पहले सोमवार को गंगा स्नान के दौरान किशोर गहरे पानी में डूबा, SDRF टीम कर रही तलाश
 
एसपी रोशन कुमार ने बताया कि घटना संवेदनशील है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, स्थानीय लोगों के बयान और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि हत्या की पुष्टि होती है, तो दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। एसपी रोशन कुमार का कहना है कि फिलहाल आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed