फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Rohtas: 2 women killed, 8 injured in horrific car-truck collision; returning from Prayagraj after Kumbh Snan

Bihar: कार और ट्रक की भीषण टक्कर में दो महिलाओं की मौत, आठ घायल; प्रयागराज से कुंभ स्नान कर लौट रहे थे यात्री

Wed, 12 Feb 2025 03:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 12 Feb 2025 03:20 PM IST
सार

Rohtas News: पुलिस ने बताया कि कार और ट्रक की टक्कर में दो महिलाओं की मौत हुई है, जबकि आठ लोग घायल हैं। सभी घायल पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले के रहने वाले हैं। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Rohtas: 2 women killed, 8 injured in horrific car-truck collision; returning from Prayagraj after Kumbh Snan
घटना की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास के सासाराम में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बुधवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में कार (बोलेरो) और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सासाराम सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

 
कुंभ स्नान कर लौट रहे थे यात्री
जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले के देवगंगा थाना क्षेत्र से 10 लोग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज कुंभ में स्नान के लिए गए थे। स्नान के बाद वे एक कार से पश्चिम बंगाल लौट रहे थे, तभी शिवसागर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर उनकी गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

 
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
घटना की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के कर्मी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को फौरन सासाराम सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। मृत महिलाओं की पहचान जीतू दास (42) और लोखी चक्रवर्ती (45) के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में उज्जवल दास, निशा दास, रंजन गौस, रोहन गौस, अंसार अली, कौशल, इंदु दास, पल्लव बनर्जी और उमर फारूक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही शिवसागर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। थाना अध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि कार और ट्रक की टक्कर में दो महिलाओं की मौत हुई है, जबकि आठ लोग घायल हैं। सभी घायल पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह संभावना जताई जा रही है कि कार चालक की लापरवाही या तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ।

 
घटना से परिजनों-ग्रामीणों में शोक
दुर्घटना की खबर मिलते ही घायलों और मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि यातायात सुचारू रूप से बहाल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed