फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   road blockade after death of lic employee in road accident near jail, rohtas bihar news

Bihar News: एलआईसी कर्मी की बाइक पलटने से मौत, परिजन और लोग सड़क पर उतरे

Tue, 24 Feb 2026 09:47 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 24 Feb 2026 09:47 PM IST
सार

रोहतास जिले में सासाराम के मंडल कारा के पास बाइक पलटने से एलआईसी कर्मी राजेश कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन और स्थानीय लोग सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने लगे। डीएसपी के आश्वासन पर लोगों को हटाया गया और यातायात बहाल किया गया। मृतक के पीछे पत्नी और तीन बच्चे हैं।

विज्ञापन
road blockade after death of lic employee in road accident near jail, rohtas bihar news
सड़क पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले की पुरानी जीटी रोड पर मंगलवार की दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एलआईसी कर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान डेहरी नगर थाना क्षेत्र के कमरनगंज मुहल्ला निवासी 35 वर्षीय राजेश कुमार के रूप में हुई है। राजेश कुमार वर्तमान में सासाराम के वास्तु विहार अपार्टमेंट में रहते थे। उन्होंने अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री को छोड़ दिया है।

विज्ञापन


ऑफिस जाते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार राजेश कुमार दोपहर करीब 12 बजे अपनी बाइक से नारायण मेडिकल कॉलेज से लौट रहे थे। वह वहां भर्ती एक मरीज से मिलने गए थे और वापस एलआईसी ऑफिस सासाराम लौट रहे थे। इसी दौरान मंडल कारा के सामने उनकी बाइक ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर पलट गई और पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में राजेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद सड़क जाम, लोगों का गुस्सा
मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस बीच स्थानीय लोग और परिजन सदर अस्पताल में जमा हो गए। पोस्टमार्टम के बाद लोगों ने शव को मंडल कारा के समीप सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी मृतक के परिजनों को मुआवजा देने और दोषी ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: अंधविश्वास को लेकर जमकर हुई तलवारबाजी, पांच घायल; तीन की हालत गंभीर


डीएसपी की पहल से बहाल हुआ यातायात
सूचना पर पहुंचे सदर डीएसपी वन दिलीप कुमार ने लोगों को मुआवजे और कार्रवाई का आश्वासन देकर सड़क से हटा दिया। इसके बाद यातायात सामान्य रूप से बहाल हो गया। सड़क जाम के कारण करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा और सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed