Bihar News : राबड़ी देवी का सरकार पर तीखा हमला, कहा- मंत्री पुत्र को बचाने के लिए सीबीआई को सौंपा गया मामला
Bihar: बजट सत्र के तीसरे दिन विधान सभा में तेजस्वी यादव और विधान मंडल में विपक्ष की नेता राबड़ी देवी सरकार को घेर रही थी। उन्होंने नीट छात्रा की हत्या के मामले में कहा कि यह मामला सत्ता पक्ष के किसी प्रभावशाली मंत्री या उनके बेटे से जुड़े हो सकते हैं।
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीट छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत और फिर पुलिस की खानापूर्ति की जाने वाली प्रेसवार्ता ने अब तूल पकड़ लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी ने इस मुद्दे पर राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस पूरे प्रकरण में लीपापोती की जा रही है। राबड़ी देवी ने आशंका जताई है कि इस कांड के तार सत्ता पक्ष के किसी प्रभावशाली मंत्री या उनके बेटे से जुड़े हो सकते हैं।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : बिहार विधानसभा में तेजस्वी का बड़ा हमला, कहा- हमें हराने के लिए NDA ने फूंके 40 हजार करोड़
बड़े चेहरों को बचाने की साजिश
राबड़ी देवी ने सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार सच को दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी मंत्री या मंत्री के बेटे की संलिप्तता की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। जांच को आनन-फानन में सीबीआई के हवाले करना यह दर्शाता है कि स्थानीय स्तर पर साक्ष्यों को मिटाने और बड़े चेहरों को बचाने की साजिश रची गई है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर सरकार को राज्य की जांच एजेंसियों पर भरोसा क्यों नहीं है? क्या इसलिए कि मामले की आंच सरकार के भीतर तक पहुँच रही है?
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: गर्ल्स हॉस्टल हत्याकांड का सच बताने के लिए IPRD कार्ड मांगा, फिर मीडिया को जवाब नहीं दे सकी पुलिस
बजट को बताया ठगने वाला
छात्रा की मौत के साथ-साथ राबड़ी देवी ने हाल ही में पेश हुए बजट पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बजट को पूरी तरह से दिशाहीन और निराशाजनक बताया। राबड़ी देवी ने कहा कि यह बजट बिहार की जनता को ठगने जैसा है। इसमें युवाओं, किसानों और महिलाओं के लिए कोई ठोस रोडमैप नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार विशेष राज्य के दर्जे की मांग को भूलकर केवल आंकड़ों का खेल खेल रही है, जिससे राज्य का भला होने वाला नहीं है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.