फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   RJD leader Tejashwi Yadav with party MLAs march towards Raj Bhavan after walking out of Bihar Assembly

तेजस्वी का तंज : नीतीश कुमार जितना कमजोर देश का कोई मुख्यमंत्री नहीं,  विधानसभा को बताया जदयू-भाजपा कार्यालय

Sat, 13 Mar 2021 02:39 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 13 Mar 2021 02:39 PM IST
सार

  • राजभवन तक तेजस्वी यादव ने निकाला पैदल मार्च
  • भू राजस्व मंत्री रामसूरत राय के इस्तीफे की मांग
  • विधानसभा को बताया जदयू और भाजपा का कार्यालय

विज्ञापन
RJD leader Tejashwi Yadav with party MLAs march towards Raj Bhavan after walking out of Bihar Assembly
राजद नेता तेजस्वी यादव ने किया पैदल मार्च - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार के मंत्री राम मूरत राय के इस्तीफे की मांग को लेकर विधानसभा में राजद के विधायकों ने शनिवार को जमकर हंगामा किया। इस दौरान विपक्ष के नेता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज करते हुए कहा कि उनके जितना कमजोर देश का कोई सीएम नहीं है। उन्होंने कहा कि ये सरकार तानाशाह है। राज्य विधानसभा जदयू और भाजपा का कार्यालय बन गई है। 

विज्ञापन


तेजस्वी ने कहा कि मंत्री के रिश्तेदार पर शराब तस्करी के गंभीर आरोप हैं। उन पर विधानसभा में चर्चा होना चाहिए। जब मंत्री पर गंभीर आरोप लग रहे हैं तब नीतीश कुमार सदन से अनुपस्थित हैं। सरकार घबराई हुई है। उन्हें भय है कि हम सबूत दे देंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
राजद विधायकों का आरोप है कि शराबबंदी कानून के बावजूद मुजफ्फरपुर में रामसूरत राय के स्कूल से शराब बरामद हुई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में रामसूरत राय को बर्खास्त किया जाना चाहिए। तेजस्वी यादव ने कहा कि सदन में हमें दो मिनट तक नहीं बोलने दिया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार थक चुके हैं और उनसे बिहार संभल नहीं रहा है। 


तेजस्वी यादव ने कहा कि दो मिनट भी विपक्ष के नेता को बोलने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमने मंत्री को लेकर सबूत पेश किए हैं, सरकार इस पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है? तेजस्वी यादव ने शनिवार सुबह ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रामसूरत राय पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। 

तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार उन्हें बचाने की कोशिश कर रही है। तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि रामसूरत राय के स्कूल के प्राध्यापक ने ही स्कूल में शराब की सूचना पुलिस को दी थी और पुलिस ने उन्हें ही गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed