{"_id":"679b924edf2247e0e605a7b4","slug":"ranji-trophy-match-between-bihar-and-kerala-begins-bowlers-show-their-prowess-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजी ट्रॉफी: बिहार और केरल के बीच मुकाबला शुरू, गेंदबाजों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणजी ट्रॉफी: बिहार और केरल के बीच मुकाबला शुरू, गेंदबाजों ने दिखाया दमखम
Thu, 30 Jan 2025 08:23 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 30 Jan 2025 08:23 PM IST
सार
मुकाबले में केरल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 302 रन बना लिए हैं। अब केरल की आखिरी जोड़ी मैदान पर है।
विज्ञापन
मैच शुरू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रणजी ट्रॉफी फर्स्ट क्लास मुकाबला बिहार और केरल के बीच स्पोर्ट्स हब इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, केरल में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केरल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 302 रन बना लिए हैं। अब केरल की आखिरी जोड़ी मैदान पर है।
विज्ञापन
पहले दिन का खेल समाप्त होने तक केरल ने अपनी पहली पारी में 84 ओवर में 9 विकेट पर 302 रन बना लिए हैं। केरल के लिए शॉन रोजर ने 59 रन बनाए, जबकि आकाश चंद्रन ने 38, आनंद कृष्णन ने 11 और निधीश एमडी ने 30 रन का योगदान दिया। सलमान निज़ार 111 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि वैशाख चंद्रन 1 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। केरल की टीम को शुरुआत में कुछ अच्छी पारियां मिलीं, लेकिन बिहार के गेंदबाजों ने दबाव बनाकर विकेट चटकाए और उन्हें संघर्ष करने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
बिहार की गेंदबाजी
बिहार के गेंदबाजों ने अनुशासित गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए। सचिन कुमार और हर्ष विक्रम ने सर्वाधिक 2-2 विकेट लिए, जबकि वीर प्रताप सिंह, अभिषेक, गुलाम रब्बानी, एस. गनी और वाई. पी. यादव ने एक-एक विकेट झटके। गेंदबाजों ने रनगति पर नियंत्रण रखते हुए केरल के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का ज्यादा मौका नहीं दिया।
विज्ञापन
अब बिहार की टीम अगले दिन के खेल में केरल के शेष बल्लेबाजों को जल्द समेटने का प्रयास करेगी, जिससे उसे बल्लेबाजी में बेहतर अवसर मिल सके। यह मुकाबला बिहार के लिए महत्वपूर्ण है, और टीम एक प्रभावी रणनीति के साथ इस मैच में आगे बढ़ने का प्रयास कर रही है।