फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Ramgarh Bypolls: Large consignment of liquor recovered from mini oil tanker during voting 2 smugglers arrested

Bihar Bypolls: उपचुनाव के मतदान के दौरान मिनी तेल टैंकर से शराब की बड़ी खेप बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Wed, 13 Nov 2024 06:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामगढ़ Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 13 Nov 2024 06:37 PM IST
सार

Ramgarh Bypolls: कैमूर पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने बताया कि इस तरह की तस्करी को रोकने के लिए मतदान केंद्रों के पास सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। सभी बॉर्डर चेक पोस्टों पर सघन जांच की जा रही थी। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Ramgarh Bypolls: Large consignment of liquor recovered from mini oil tanker during voting 2 smugglers arrested
तेल टैंकर से शराब की पेटियां निकालते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैमूर जिले में रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के दौरान मतदान प्रक्रिया के बीच पुलिस ने शराब तस्करी की एक बड़ी घटना का खुलासा किया। बड़ौरा चेकपोस्ट पर एक्साइज पुलिस ने एक मिनी तेल टैंकर की जांच के दौरान 2,141 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। इस मामले में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार भी किया है।

विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार, शराब तस्कर उत्तर प्रदेश से भारी मात्रा में शराब लाकर बिहार बॉर्डर में खपाने की योजना बना रहे थे। वे इसे तेल टैंकर में छिपाकर लाए थे, ताकि चुनाव के दौरान पुलिस की चेकिंग से बच सके। लेकिन बड़ौरा चेकपोस्ट पर वाहन की जांच के दौरान टैंकर से शराब की खेप बरामद हो गई। गिरफ्तार तस्करों की पहचान उमाशंकर पांडे और दयाशंकर पांडे के रूप में हुई है, जो बक्सर जिले के बगेन थानाक्षेत्र के भादा गांव के निवासी हैं।
विज्ञापन



 
कैमूर पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने बताया कि इस तरह की तस्करी को रोकने के लिए मतदान केंद्रों के पास सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। सभी बॉर्डर चेक पोस्टों पर सघन जांच की जा रही थी। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed