फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Rajgir: While bathing in Brahma Kund, female chain snatcher stole mangalsutra of chief

Bihar: ब्रह्म कुंड में स्नान के दौरान महिला चेन स्नैचर ने उड़ाया मुखिया का मंगलसूत्र; CCTV में कैद हुई करतूत

Wed, 07 Feb 2024 07:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगीर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 07 Feb 2024 07:20 PM IST
सार

Rajgir Hindi News: राजगीर थाना अध्यक्ष चंद्रभानु ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज मिला है। महिला की पहचान कर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। जल्द ही चेन स्नैचिंग करने वाले गिरोह को पकड़कर मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Rajgir: While bathing in Brahma Kund, female chain snatcher stole mangalsutra of chief
ब्रह्म कुंड में स्नान करने के दौरान हुई स्नैचिंग की घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर में इन दिनों महिला चेन स्नैचरों का आतंक बढ़ गया है। मंगलवार को एक महिला फिर चेन स्नैचिंग गैंग का शिकार हुई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला राजगीर के ब्रह्म कुंड परिसर से जुड़ा हुआ है। चेन स्नैचिंग की शिकार शेखपुरा की मुखिया हुई हैं। इस मामले को लेकर शेखपुरा जिला के अरियरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कसार पंचायत की मुखिया सुजाता कुमारी ने राजगीर थाने में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराई।

विज्ञापन


प्राथमिकी के मुताबिक, मुखिया छह फरवरी की दोपहर 1:30 बजे राजगीर ब्रह्मकुंड में स्नान के लिए पहुंचीं थी। स्नान के दौरान वहां पांच से छह अज्ञात महिलाएं स्नान कर रही थीं। इसी बीच उनके गले से मंगलसूत्र खींच लिया गया। जब उन्हें मंगलसूत्र गायब होने का एहसास हुआ तो वह शोर मचाने लगीं। इसी बीच वहां मौजूद महिला सिपाही ने उन्हें सीसीटीवी कैमरे का फुटेज दिखाया। उसमें स्पष्ट रूप से दिखा कि एक महिला मुखिया के गले से मंगलसूत्र खींच रही है।
विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि आए दिन ब्रह्म कुंड में स्नान के लिए आने वाले पर्यटकों के समान की चोरी हो रही है। इसके बावजूद ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पर्यटकों को सुरक्षा मुहैया कराने में विफल साबित हो रहे हैं। वहीं, इस मामले में राजगीर थाना अध्यक्ष चंद्रभानु ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज मिला है। महिला की पहचान कर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। जल्द ही चेन स्नैचिंग करने वाले गिरोह को पकड़कर मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed