{"_id":"6999cb836e45e4ee350bb636","slug":"pusu-election-patna-university-student-union-elections-postponed-bihar-news-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"PUSU election : छात्र संघ चुनाव स्थगित, कैंपस में अराजकता और शिक्षकों से बदसलूकी बनी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PUSU election : छात्र संघ चुनाव स्थगित, कैंपस में अराजकता और शिक्षकों से बदसलूकी बनी वजह
Sat, 21 Feb 2026 08:43 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 21 Feb 2026 08:43 PM IST
सार
Student Union Electionsपटना विश्वविद्यालय में होने वाले छात्र संघ चुनाव 2025-26 को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। मतदान 28 फरवरी, 2026 को होना था।
विज्ञापन
पटना विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना विश्वविद्यालय में बहुप्रतीक्षित छात्र संघ चुनाव 2025-26 पर ग्रहण लग गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिसर में बढ़ती अनुशासनहीनता और अमर्यादित घटनाओं का हवाला देते हुए चुनाव को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मतदान 28 फरवरी, 2026 को होना था।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: जो विधानसभा में बोल नहीं सके अब तक, उन्हीं बातों से तेजस्वी यादव का नीतीश-मोदी पर हमला
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के द्वारा जारी पत्र में बताया गया कि पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2025-26 के मतदान की तिथि 28 फरवरी, 2026 को निर्धारित थी । पटना विश्वविद्यालय परिसर में विगत कुछ दिनों में अमर्यादित एवं अप्रत्याशित घटनाएं हुई, जैसे-पटना वीमेंस कॉलेज परिसर में छात्रों के एक गुट द्वारा बिना अनुमति अनाधिकृत प्रवेश कर नारेबाजी करना शुरू कर दिया, जो चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। इस दौरान उनलोगों ने छपा हुआ बैनर पोस्टर का प्रयोग किया। साथ ही महँगी चार पहिया वाहनों का भी उपयोग किया गया। चुनाव-प्रचार के लिए निर्धारित समयावधि से पूर्व ही प्रचार शुरू किया जाना भी आचार संहिता का उल्लंघन है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: जहरीली शराब या कुछ और? मठिया कांड में मौत के आंकड़ों पर असमंजस बरकरार; पांच की चर्चा से बढ़ा सस्पेंस
विश्व विद्यालय का यह भी आरोप है कि 21 फरवरी को पटना साइंस कॉलेज में कुछ छात्रों ने एक कक्षा में घुस कर शिक्षक के साथ एवं पटना विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों के साथ अमर्यादित व्यवहार किया। इसलिए इन घटनाओं को देखते हुए पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2025-26 को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक स्थगित किया जाता है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन