फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Protest march organized in protest against the killing of jewelery businessman

Rohtas News: आभूषण कारोबारी की हत्या के विरोध में निकाला गया विरोध मार्च, 22 अगस्त को हुई थी वारदात

Thu, 29 Aug 2024 05:27 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 29 Aug 2024 05:27 PM IST
सार

Rohtas News: 22 अगस्त को बड्डी थानाक्षेत्र में हुए एक जेवर करोबारी की लूट के दौरान हत्या को लेकर विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज जिला मुख्यालय सासाराम में भारतीय विश्वकर्मा महासंघ के बैनर तले  सासाराम में प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Protest march organized in protest against the killing of jewelery businessman
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास के कुशवाहा सभा भवन से विरोध मार्च निकलते हुए का जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। बता दें कि प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनाती की गई। 22 अगस्त को सूरज सोनी की हत्या के बाद से लगातार प्रदर्शन का दौर जारी है। लोगों का कहना है कि अभी तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जिसको लेकर व्यवसाइयों में मायूसी है। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि घटना के इतने दिन बीत जाने के बाद भी अब तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि 22 अगस्त को आभूषण कारोबारी की लूट के दौरान गोली मार कर हत्या अपराधियों द्वारा कर दी गई थी। जिसके दूसरे दिन परिजनों और ग्रामीणों के द्वारा बड्डडी थाने का घेराव किया गया था। जिसके बाद ग्रामीणों और पुलिस के बीच पथराव हुई और पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुए इस झड़प में कई पुलिसकर्मी और ग्रामीण भी घायल हुए।
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया है और अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी गांव में कर रही है, जिसको लेकर ग्रामीणों में पुलिस के प्रति काफी नाराजगी है। ग्रामीण और आभूषण कारोबारी का आरोप है कि पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार करने के बजाय निर्दोष ग्रामीणों को झूठे मुकदमे में फंसा कर उन्हें परेशान कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed