{"_id":"6172628359b0c673aa5e2a16","slug":"president-ram-nath-kovind-along-with-his-family-visited-khadi-mall-in-patna-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति का बिहार दौरा: तीसरे दिन महामहिम ने हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा में टेका मत्था, खादी मॉल में की जमकर खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति का बिहार दौरा: तीसरे दिन महामहिम ने हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा में टेका मत्था, खादी मॉल में की जमकर खरीदारी
Fri, 22 Oct 2021 12:34 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:34 PM IST
सार
बिहार दौरे पर गए महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तीसरे दिन यहां के खादी मॉल में पहुंचे, जहां उन्होंने खूब खरीदारी की।
विज्ञापन
रामनाथ कोविंद
- फोटो : ANI
विस्तार
बिहार दौरे पर गए महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीसरे दिन राजधानी पटना स्थित हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा पहुंचे, जहां उन्होंने मत्था टेका। इसके बाद वह अपनी धर्मपत्नी सविता कोविंद के साथ पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भारत की प्रथम महिला के साथ भगवान हनुमान की पूजा अर्चना की। नैवेद्यम का भोग लगाया, इसके बाद गर्भ गृह की परिक्रमा की। राष्ट्रपति कोविन्द ने मानवता के कल्याण तथा कोरोना से मुक्ति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
राष्ट्रपति ने खादी मॉल का भी दौरा किया, जहां उन्होंने काफी संख्या में खरीदारी भी की। खादी मॉल में बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। राष्ट्रपति ने मॉल में महात्मा गांधी की प्रतिमा को खादी का माला पहनाया। इसके बाद उन्होंने चरखा चलाया। साथ ही खादी व सिल्क के कपड़ों की खरीदारी भी की। उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने राष्ट्रपति को भगवान बुद्ध और मिथिला पेंटिंग भेंट की।
विज्ञापन
President Ram Nath Kovind along with his family visited Khadi Mall in Patna, Bihar. He was received by Bihar Minister Shahnawaz Hussain. pic.twitter.com/gyt5c7koAg
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 22, 2021