{"_id":"69bec571d414bbfa2e0ba153","slug":"premium-petrol-price-increased-after-lpg-shortage-patna-bihar-news-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : एलपीजी की किल्लत के बाद अब प्रीमियम पेट्रोल की कीमत बढ़ी, पॉकेट पर कितना बढ़ेगा दवाब?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : एलपीजी की किल्लत के बाद अब प्रीमियम पेट्रोल की कीमत बढ़ी, पॉकेट पर कितना बढ़ेगा दवाब?
Sat, 21 Mar 2026 09:51 PM IST
Krishan Ballabh Narayan
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Krishan Ballabh Narayan
Updated Sat, 21 Mar 2026 09:51 PM IST
सार
Bihar : ईरान और इजरायल के बीच जंग का असर अब पेट्रोल पर भी दिखने लगा है। इसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा, लेकिन अच्छी बात यह है कि एक बड़ी संख्या इस पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बोझ से बाहर हैं।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर गाड़ी में पेट्रोल लेते ग्राहक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईरान और इजरायल के बीच छिड़ी जंग के कारण पहले एलपीजी पर हंगामा हुआ और अब पेट्रोल पर हंगामा होने वाला है। आज प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2.06 रुपए बढ़ गए। इसका असर आम आदमी के बजट पर पड़ेगा, लेकिन आंशिक।
यह खबर भी पढ़ें-Rohini Acharya : लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने साइबर सेल को दी शिकायत; किस पर लगाए कैसे-कैसे आरोप?
प्रीमियम पेट्रोल की बढ़ती कीमत के संबंध में मयंक कहते हैं कि थोड़ा तो असर पड़ेगा जरुर। ईरान और इजरायल के बीच जो युद्ध चल रहा है यह उसी का असर है। हमारे पास तो पेट्रोलियम तो है नहीं, मजबूरन इसको दूसरे देश से आयात करना हमारे देश की मज़बूरी है। वहीं पुरुषोत्तम कुमार का कहना है कि युद्ध चल रहा है इस वजह से प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े हैं। जो दिक्कतें होती हैं वह सारी दिक्कतें सामान्य लोगों को होती हैं। सरकार का क्या, वेलोग तो ऊपर में बैठा हुआ है, उन्हें हम सामान्य लोगों से क्या मतलब है? हर किसी के पॉकेट पर असर पड़ रहा है। सरकार की लापरवाही से अमीर लोग अमीर ही बनते जा रहे हैं, जबकि गरीब लोग और गरीब। हमलोग और कर भी क्या सकते हैं?
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Patna News: बिहार विधानसभा के सामने फ्लाईओवर पर आग! देर तक बिजली के तार जलते रहे, लोग देखते रह गए
प्रीमियम पेट्रोल की बढ़ती कीमत के संबंध में श्याम प्रसाद सिन्हा का कहना है कि मैं तो हमेशा नॉर्मल पेट्रोल ही लेता हूं। उन्होंने कहा कि देश दुनिया में क्या चल रहा है यह मुझे पता है और इसीलिए कहता हूं कि कोई बात नहीं। जब दुनिया युद्धग्रस्त है तो लोगों को समझौता करना चाहिए। वहीं कुमार सिंपल का कहना है कि मंहगाई तो धीरे धीरे बढ़ता ही जा रहा है। अभी गैस ने परेशानी बढ़ाई और अब पेट्रोल का दाम बढ़ गया है। क्या कर सकते हैं? लेना तो है ही न।
प्रीमियम पेट्रोल की बढ़ती कीमत के संबंध में संबंध में पेट्रोल पंप के प्रबंधक किशुन कुमार का कहना है कि प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2.06 रुपए बढ़ने का बिक्री पर आंशिक प्रभाव पड़ा है। लेकिन जो लोग अपनी गाड़ियों में प्रीमियम पेट्रोल डालते हैं उनको पता है यह महंगा होने के बाद भी संतुष्टि देता है। इसकी वजह यह है कि ग्राहक जानते हैं कि प्रीमियम पेट्रोल से उनकी गाड़ी का इंजन स्वस्थ रहता है और माईलेज अधिक देता है। प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 112.79 से बढ़कर 114.85 रुपया हो गई है। नॉर्मल पेट्रोल की कीमत आज की तारीख में 105.22 है और पूर्व में प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 7 रुपया 57 पैसा ज्यादा थी, यानी 112.79 रुपए प्रति लीटर थी। अब प्रीमियम पेट्रोल की कीमत नॉर्मल पेट्रोल की अपेक्षा 9 रुपया 63 पैसा ज्यादा है, लेकिन इसके बावजूद जो लोग अपनी गाड़ियों में प्रीमियम पेट्रोल डालते हैं वह आज भी प्रीमियम ही डालेंगे।