फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News STF Raids Barh Village 25000 Wanted Criminal Escapes, Father and Brother Arrested

Bihar: आधी रात को गांव में STF की घेराबंदी! 25 हजार का इनामी पुलिस को चकमा देकर फरार; भाई-पिता गिरफ्तार

Tue, 21 Jul 2026 08:35 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 21 Jul 2026 08:35 AM IST
सार

बाढ़ थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में 13 वर्षों से फरार और 25 हजार रुपये के इनामी हत्यारोपी मुन्ना यादव की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त छापेमारी की। हालांकि आरोपी फरार हो गया, लेकिन उसके पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया गया। घर से एक देशी कट्टा और 34 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत नया मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

विज्ञापन
Bihar News STF Raids Barh Village 25000 Wanted Criminal Escapes, Father and Brother Arrested
कुख्यात आरोपी के भाई व पिता कट्टा और 34 कारतूस बरामद के साथ गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बाढ़ थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में 13 वर्षों से फरार चल रहे कुख्यात हत्या मामले के आरोपी मुन्ना यादव की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिलने पर एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात उसके घर की घेराबंदी की। मुन्ना यादव पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है और वह कांड संख्या 10/13 में हत्या तथा आर्म्स एक्ट के आरोपों के तहत वांछित है।

विज्ञापन


छापेमारी के दौरान आरोपी भाग निकला
छापेमारी के दौरान आरोपी मौके से भाग निकलने में सफल रहा, जबकि पुलिस टीम ने घर के अंदर मौजूद उसके पिता देवी यादव और भाई अमरजीत यादव उर्फ मैरू यादव को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


34 जिंदा कारतूस बरामद किए गए
तलाशी अभियान के दौरान घर के भीतर से एक अवैध देशी कट्टा और 34 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। एसटीएफ और बाढ़ पुलिस की टीम ने यह संयुक्त कार्रवाई बीती रात गश्ती के दौरान वरीय अधिकारियों को सूचना देने के बाद गठित विशेष छापेमारी दल के माध्यम से अंजाम दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar: 27 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ धराए थानाध्यक्ष, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप

आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे 
नामजद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने के बाद पुलिस प्रशासन ने उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी शुरू कर दी है। बरामद आग्नेयास्त्र और कारतूस के संबंध में पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए, 26 और 35 के तहत कांड संख्या 471/26 दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्तियों के पुराने आपराधिक इतिहास भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि उनके किसी अन्य गिरोह या गैर-कानूनी गतिविधियों से जुड़े होने की जानकारी मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed