फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   piyush raj bihar 400m gold all india athletics u20 world championship selection

Bihar: बिहार का गोल्डन बॉय! पीयूष राज ने 400 मीटर में जीता स्वर्ण, हुआ वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चयन

Sat, 21 Mar 2026 09:33 PM IST
Ashutosh Pratap Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Ashutosh Pratap Singh Updated Sat, 21 Mar 2026 09:33 PM IST
सार

बिहार के युवा एथलीट पीयूष राज ने त्रिवेंद्रम में आयोजित ऑल इंडिया ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया। उन्होंने 47.1 सेकंड में दौड़ पूरी कर अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया।

विज्ञापन
piyush raj bihar 400m gold all india athletics u20 world championship selection
बिहार के पीयूष राज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवशाली क्षण आया है। राज्य के होनहार युवा एथलीट पीयूष राज ने केरल के त्रिवेंद्रम में आयोजित ऑल इंडिया ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर बिहार का नाम पूरे देश में रोशन किया है। पीयूष राज ने यह दूरी मात्र 47.1 सेकंड में पूरी कर यह उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन


शिवनाथ सिंह के बाद बड़ी उपलब्धि

यह उपलब्धि इसलिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि महान धावक शिवनाथ सिंह के बाद पीयूष राज बिहार के पहले एथलीट हैं, जिन्होंने अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए अपनी जगह पक्की की है। यह बिहार की खेल प्रतिभा के लिए एक नई उड़ान का प्रतीक है।
विज्ञापन

भारतीय एथलेटिक्स के मुख्य कोच राधाकृष्णन ने स्वयं खेल मंत्री को फोन कर इस उपलब्धि की जानकारी दी और बताया कि पीयूष राज को 400 मीटर दौड़ के लिए एशिया कप और विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप दोनों प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। यह चयन बिहार के खेल इतिहास में एक मील का पत्थर माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: गोपालगंज के थावे दुर्गा मंदिर में प्रसाद को लेकर विवाद, मारपीट में कई श्रद्धालु घायल

हैदराबाद में लिया प्रशिक्षण, मेहनत लाई रंग

पिछले तीन वर्षों से पीयूष राज हैदराबाद में बिहार सरकार के मार्गदर्शन और सहयोग से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और अनुशासन आज इस स्वर्णिम सफलता के रूप में सामने आया है। खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने पीयूष राज को बधाई देते हुए कहा, 'पीयूष राज की यह उपलब्धि केवल उनकी व्यक्तिगत जीत नहीं, बल्कि पूरे बिहार की जीत है। स्वर्गीय शिवनाथ सिंह जी के बाद बिहार से किसी एथलीट का अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए चयन होना हमारे लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार राज्य के खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है और पीयूष राज इसी नीति का जीता-जागता प्रमाण हैं। हम आगे भी उनके साथ हैं।” खेल विभाग, बिहार सरकार ने पीयूष राज की इस उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। राज्य सरकार बिहार के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed