फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna : Tension between students and local boys after firing near Chanakya Law university bihar

Patna : चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के गेट पर छात्रों से मारपीट, फायरिंग के बाद इलाके में तनाव

Fri, 17 Mar 2023 05:31 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 17 Mar 2023 05:31 PM IST
सार

Bihar:अशोक राजपथ पर पटना विश्वविद्यालय के हॉस्टल और आसपास के इलाकों में जैसी घटनाएं सामने आती रही हैं, उसी तरह चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (CNLU) के पास सामने आई। शुक्रवार की शाम करीब साढ़े चार बजे से विवि परिसर के आसपास तनाव की स्थिति है।

विज्ञापन
Patna : Tension between students and local boys after firing near Chanakya Law university bihar
घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अशोक राजपथ पर पटना विश्वविद्यालय के हॉस्टल और आसपास के इलाकों में जैसी घटनाएं सामने आती रही हैं, उसी तरह शुक्रवार को चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (CNLU) के पास सामने आई। शुक्रवार की शाम करीब साढ़े चार बजे से विवि परिसर के आसपास तनाव की स्थिति की स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थानीय युवाओं की टोली ने CNLU गेट पर विवि के कुछ छात्रों को पीट दिया। एक युवक ने फायरिंग भी की। पिटाई से विवि के तीन-चार छात्रों के घायल होने और एक का सिर फटने की सूचना के बाद विवि के छात्र सहमे हुए हैं। जक्कनपुर थाने को सूचना दी गई। तब तक स्थानीय लोगों की मदद से छात्र इलाके की दुकानों से फायरिंग का CCTV फुटेज ढूंढ़ने में लगे हुए हैं। करीब 5:20 बजे पुलिस टीम भी पहुंच गई। पुलिस टीम पूछताछ कर रही है। छात्रों के मोबाइल से भी वीडियो लिया जा रहा है।

विज्ञापन


छात्रा ने कार से निकलकर उसका विरोध किया
लॉ कॉलेज के स्टूडेंट की मानें तो गुरुवार शाम करीब 4:50 की है। लॉ यूनिवर्सिटी की छात्रा अपने मित्र (लॉ स्टूडेंट) के साथ कॉलेज कैंपस लौट रही थी। लॉ स्टूडेंट कार चला रहा था। इसी बीच बाइक सवार 3 लड़के कार को ओवरटेक कर पहुंचे। कार के सामने गाड़ी खड़ी कर दी। इसी बीच छात्रा ने कार से निकलकर उसका विरोध किया तो तीनों लड़के छात्रा के साथ गाली-गलौज छेड़खानी करने लगे। इसी बीच उसका दोस्त कार से बाहर आया और विरोध करने लगा। इसी बीच स्थानीय लड़के मारपीट करने लगे। मामला बढ़ते देख लॉ कॉलेज के स्टूडेंट वहां पहुंचे। दोनों ओर से विवाद होने लगा। इतने में स्थानीय लड़के पथराव करने लगे। इसमें लॉ कॉलेज के स्टूडेंट्स घायल हो गए। 

विज्ञापन


 

Patna : Tension between students and local boys after firing near Chanakya Law university bihar
फायरिंग के बाद मौके पर पहुंची पुलिस कर रही पूछताछ। - फोटो : अमर उजाला

अचानक पिस्टल निकालकर हवाई फायरिंग करने लगा
घायल स्टूडेंट का कहना है कि पथराव के बाद रिशु कुमार नाम का शख्स अचानक पिस्टल निकाल कर फायरिंग करने लगा। हमलोग किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे। पीड़ित स्टूडेंट का कहना है कि स्थानीय मनचले हमलोगों को लगातार परेशान करते रहते हैं। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे। इधर, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। उन तीनों में एक की पहचान हो चुकी है। पुलिस अन्य की पहचान में जुट गई है। 

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed