{"_id":"67ab55357ce95b8cbb01a0d2","slug":"patna-social-workers-dedicated-to-service-of-disabled-were-honored-in-bihar-legislative-assembly-secretariat-2025-02-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: दिव्यांगजन सेवा के लिए समर्पित समाजसेवियों का सम्मान समारोह, विधानसभा सचिवालय में हुआ भव्य आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: दिव्यांगजन सेवा के लिए समर्पित समाजसेवियों का सम्मान समारोह, विधानसभा सचिवालय में हुआ भव्य आयोजन
Tue, 11 Feb 2025 07:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 11 Feb 2025 07:18 PM IST
सार
Patna News: विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने कहा कि इस संस्था के कार्यों को देखकर गर्व महसूस होता है। बिहार को दिव्यांगता मुक्त बनाने के लिए हमें सभी को मिलकर काम करना होगा। राजनीति के साथ सेवा करना मेरा ध्येय रहा है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
अप्रवासी भारतीय सुनील आनंद और अनुपमा आनंद को सम्मानित करते विस अध्यक्ष नंद किशोर यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार विधान सभा सचिवालय के ऑडिटोरियम में आज एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें दिव्यांगजनों की सेवा में समर्पित समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। इस आयोजन में 'भारत विकास एवम् संजय आनंद विकलांग अस्पताल एवम् रिसर्च सेंटर' से जुड़े समाजसेवियों को उनके असाधारण योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने किया। उन्होंने अप्रवासी भारतीय सुनील आनंद और अनुपमा आनंद को सम्मानित किया, जो वर्षों से दिव्यांगजनों की सेवा में लगे हुए हैं। इसके बाद संस्था के संस्थापक सदस्य, चिकित्सक एवं पत्रकारों को भी उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर सुनील आनंद ने अपने संबोधन में संस्था की स्थापना, उसके उद्देश्यों और अब तक की यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह संस्था दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए समर्पित है और उन्हें निःशुल्क आर्टिफिशियल लिंब प्रदान करती है।
विज्ञापन
अपने संबोधन में माननीय अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने कहा कि इस संस्था के कार्यों को देखकर गर्व महसूस होता है। बिहार को दिव्यांगता मुक्त बनाने के लिए हमें सभी को मिलकर काम करना होगा। राजनीति के साथ सेवा करना मेरा ध्येय रहा है और ऐसे कार्यों से असीम संतोष एवं आनंद प्राप्त होता है। हमें सतत प्रयासरत रहना है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस मिशन से जुड़ें और ‘21वीं सदी का बिहार: दिव्यांगता मुक्त बिहार’ के लक्ष्य को साकार करें। इस दौरान डॉ. शिवशंकर झा, देशबंधु गुप्ता और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और बिहार को दिव्यांगता मुक्त बनाने के लिए प्रयासों को तेज करने की अपील की।
दधिचि देहदान समिति और जैनेंद्र ज्योति मेमोरियल में सक्रिय समाजसेवी शैलेश महाजन सम्मानित हुए।
- फोटो : अमर उजाला
इस भव्य आयोजन का मंच संचालन पद्मश्री सम्मानित विमल जैन ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन बिहार विधानसभा की प्रभारी सचिव ख्याति सिंह ने दिया। संस्था के प्रबंध न्यासी विवेक माथुर ने समापन संबोधन में समाज से अपील की कि वे दिव्यांग व्यक्तियों की सहायता के लिए आगे आएं और उन्हें उचित चिकित्सा एवं पुनर्वास सेवाएं दिलाने में सहयोग करें। इस अवसर पर 25 वर्षों से दिव्यांगजनों की सेवा में समर्पित जयदीप–जया श्रीवास्तव, संजय–नीतू ड्रोलिया, अमर–रेखा कसेरा, वीणा गुप्ता समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।