फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna: Nitish inspected SDRF headquarters being built in Bihta gave instructions to speed up construction work

Bihar: बिहटा में बन रहे SDRF मुख्यालय का CM नीतीश ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

Sat, 12 Jul 2025 06:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 12 Jul 2025 06:41 PM IST
सार

Patna News: बिहटा में करीब 300 करोड़ की लागत से बन रहे एसडीआरएफ मुख्यालय का 60% से अधिक कार्य पूरा हो चुका है। अधिकारियों के अनुसार, यदि कार्य इसी गति से चलता रहा तो इसका उद्घाटन बिहार विधानसभा चुनाव से पहले संभव है।

विज्ञापन
Patna: Nitish inspected SDRF headquarters being built in Bihta gave instructions to speed up construction work
स्थल निरीक्षण के दौरान सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना जिले के बिहटा में निर्माणाधीन SDRF (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) मुख्यालय के नए भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, भवन निर्माण विभाग के सचिव समेत राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के तमाम वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मौके पर राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव और कमांडेंट राजेश कुमार ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

विज्ञापन

 
भवन निर्माण की प्रगति से संतुष्ट दिखे मुख्यमंत्री
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भवन के हर हिस्से का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समय-सीमा को लेकर विशेष रूप से तेजी लाने और तय समय में कार्य पूर्ण करने पर जोर दिया। करीब 300 करोड़ की लागत से बन रहे इस भवन का 60% से अधिक कार्य पूरा हो चुका है। अधिकारियों के अनुसार, यदि कार्य इसी गति से चलता रहा तो इसका उद्घाटन बिहार विधानसभा चुनाव से पहले संभव है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Crime: थानेदार की हत्या के आरोपी को गोलियों से भूना, जनता दरबार से लौटते वक्त घात लगाकर हत्या; दो गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री पहले भी कर चुके हैं स्थल का दौरा
उल्लेखनीय है कि इस भवन का शिलान्यास लगभग एक वर्ष पूर्व स्वयं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था। तब से लेकर अब तक वे दो बार इस स्थल का निरीक्षण कर चुके हैं और हर बार निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। SDRF मुख्यालय का यह नया भवन राज्य की आपदा प्रबंधन क्षमताओं को अत्याधुनिक ढांचा देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

 
एलिवेटेड सड़क निर्माण का भी लिया जायजा
SDRF मुख्यालय का निरीक्षण समाप्त करने के बाद मुख्यमंत्री दानापुर-बिहटा एलिवेटेड सड़क निर्माण कार्य का भी निरीक्षण करने पहुंचे। यहां उन्होंने पटना प्रमंडल आयुक्त चंद्रशेखर सिंह, जिला अधिकारी डॉ. त्याग राजन एसएम और अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माण में आ रही अड़चनों, गुणवत्ता और समय-सीमा को लेकर विस्तृत चर्चा की।

यह भी पढ़ें- Bihar News: 35 दिन बाद पटना में दौड़ने लगेगी मेट्रो, गुजरात से सड़क के रास्ते पहुंचा रेल का रैक
 
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह सड़क पटना के ट्रैफिक दबाव को कम करने और बिहटा क्षेत्र के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed