फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Rail racks arrived from Gujarat for Patna Metro: Metro News Updates

Bihar News: 35 दिन बाद पटना में दौड़ने लगेगी मेट्रो, गुजरात से सड़क के रास्ते पहुंचा रेल का रैक

Sat, 12 Jul 2025 04:18 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 12 Jul 2025 04:18 PM IST
सार

Patna Metro: पटना में मेट्रो ट्रेन की सेवा अगले माह के 15 तारीक्ष से शुरू हो जाएगी। पहले फेज में मलाही पकड़ी से बैरिया बस स्टैंड तक मेट्रे ट्रेन चलेगी। बिहार सरकार के अधिकारियों की निगरानी में पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन साथ में मिलकर प्रोजेक्ट को पूरा करने में युद्धस्तर पर लगे हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Rail racks arrived from Gujarat for Patna Metro: Metro News Updates
पटना पहुंचा मेट्रो का रैक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में मेट्राे का इंतजार करने वाले लोगों के लिए काम की खबर है। 35 दिन बाद पटना में मेट्रो ट्रेन दौड़ने लगेगी। इसके लिए गुजरात से रेल के रैक पहुंच गए हैं। अब जल्द ही पटना मेट्रो की टीम तकनीकी जांच और ट्रायल रन की प्रक्रिया शुरू करने वाली है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह विशेष ट्रेलर पर कुछ रैक देखे गए थे। जांच में पता चला कि यह मेट्रो रेल का रैक हैं। इसे गुजरात के सावली स्थित एल्सटॉम कंपनी की फैक्ट्री से सड़क मार्ग के जरिए पटना लाया गया है। फिलहाल इसे बाइपास के पास डिपो पर रखा गया है। 

विज्ञापन

श्रावणी मेला 2025: कांवरियों को लखीसराय प्रशासन का तोहफा, टोल टैक्स और लाइसेंस फीस से मिलेगी राहत
विज्ञापन


15 अगस्त से दौड़ने लगेगी मेट्रो

दरअसल, पटना मेट्रो के रैक निर्माण का टेंडर एल्सटॉम कंपनी को मिला है। कंपनी ने रैक को पटना भेज दिया है। यह रैक पहले कॉरिडर में लगाया जाएगा। बताया जा रहा है कि पटना मेट्रो में दो कॉरिडोर हैं। पहला पटना जंक्शन से बस टर्मिनल तक और दूसरा दानापुर से मीठापुर तक। 2027 तक पहले कॉरिडोर को पूरी तरह शुरू करने का निर्देश दिया गया है। बता दें कि 15 अगस्त से मलाही पकड़ी से आइएसबीटी तक पहले चरण में मेट्रो को दौड़ाने की कोशिश चल रही है। बिहार सरकार के अधिकारियों की निगरानी में पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन साथ में मिलकर प्रोजेक्ट को पूरा करने में युद्धस्तर पर लगे हैं। ताकि इस विकास की बात एनडीए सरकार चुनाव में कर सकते। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed