फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   patna nh31 accident two youths delivering wedding bill hit by unknown vehicle die

Bihar News: शादी में खाने का बिल देने जा रहे दो युवकों को भीषण टक्कर, मौके पर मौत, हड़कंप मचा

Sat, 29 Nov 2025 01:53 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/मोकामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/मोकामा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 29 Nov 2025 01:53 PM IST
सार

पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र में दाहौर गांव के पास एनएच-31 पर बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क से लगभग दस फीट दूर गिर गए। ए

विज्ञापन
patna nh31 accident two youths delivering wedding bill hit by unknown vehicle die
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। दाहौर गांव के पास एनएच-31 पर बाइक सवार दो युवकों को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क से करीब दस फीट दूर जाकर गिरे। वहीं एक युवक उछलकर सड़क किनारे बने मकान के लगभग दस फीट ऊंचे करकट से टकरा गया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही बाढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों की पहचान कर परिजनों को जानकारी दी। हादसा रात करीब 10 बजे का बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ भेज दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News : बिहार विधान मंडल का सत्र 1 दिसंबर से शुरू, सभापति ने दिए आवश्यक निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों की पहचान मलाही गांव निवासी अमित कुमार (20) और राहुल कुमार (21) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि पड़ोस में शादी थी, जहां खाने का बिल देने के लिए दोनों युवक बाइक से दाहौर गांव जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार हाइवा ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की खबर मिलते ही शादी का माहौल मातम में बदल गया। परिजनों ने बताया कि दोनों युवक गुजरात में मजदूरी करते थे और शादी के कारण कुछ दिनों पहले ही घर आए थे। घटना के बाद सुबह भी करकट वाले मकान के सामने खून पसरा दिखाई दिया, जो दुर्घटना की भयावहता को बयां करता है। पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed