{"_id":"67c81b9eb2e5f3db620b0251","slug":"patna-news-work-is-progressing-rapidly-on-government-s-ambitious-scheme-to-deal-with-flood-of-bagmati-river-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बागमती नदी की बाढ़ से निबटने के लिए सरकारी महत्वाकांक्षी योजना पर काम तेज, बड़ी आबादी को मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बागमती नदी की बाढ़ से निबटने के लिए सरकारी महत्वाकांक्षी योजना पर काम तेज, बड़ी आबादी को मिलेगी निजात
Wed, 05 Mar 2025 03:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 05 Mar 2025 03:08 PM IST
सार
Patna News: बिहार सरकार की इस योजना के पूरा होने पर बागमती नदी की बाढ़ से होने वाले जान-माल के नुकसान को रोका जा सकेगा। साथ ही इस परियोजना से क्षेत्र में सिंचाई के लिए जल उपलब्ध होगा, जिससे किसानों को भी फायदा पहुंचेगा। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के काम में जुटे कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार सरकार जल संसाधन विभाग द्वारा बागमती नदी के अधिशेष जल को बूढ़ी गंडक नदी में प्रवाहित करने की महत्वाकांक्षी योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। इस परियोजना का उद्देश्य बागमती नदी की बाढ़ से प्रभावित हजारों लोगों को दीर्घकालिक सुरक्षा प्रदान करना है।
विज्ञापन
कैसे काम करेगी यह योजना?
योजना के तहत शिवहर जिले के पिपराही प्रखंड स्थित बेलवा स्थल से बागमती नदी के अतिरिक्त जल को पुरानी बागमती धार (बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल) के माध्यम से मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर प्रखंड में बूढ़ी गंडक नदी में प्रवाहित किया जाएगा। इससे शिवहर जिले के पिपराही प्रखंड और पूर्वी चंपारण जिले के पताही प्रखंड की बड़ी आबादी को बाढ़ से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
बाढ़ नियंत्रण के साथ सिंचाई की भी होगी सुविधा
इस योजना के पूरा होने पर बागमती नदी की बाढ़ से होने वाले जान-माल के नुकसान को रोका जा सकेगा। साथ ही इस परियोजना से क्षेत्र में सिंचाई के लिए जल उपलब्ध होगा, जिससे किसानों को भी फायदा पहुंचेगा और जनजीवन अधिक सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन
जल संसाधन विभाग का लक्ष्य राज्य में नदी जल का बेहतर प्रबंधन करना और बाढ़ की समस्या से स्थायी समाधान निकालना है। इस परियोजना को इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। सरकार का कहना है कि राज्य को बाढ़ की विभीषिका से बचाने और जल संसाधनों के समुचित उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। जल्द ही इस परियोजना के पूरा होने से बिहार के बाढ़ प्रभावित जिलों में रहने वाले हजारों लोगों को राहत मिलेगी और वे हर साल आने वाली त्रासदी से बच सकेंगे।