फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna News: Vijay Sinha says Govt will not let farmers get affected under any circumstances, Bihar crop loss

Bihar: डिप्टी CM बोले- किसी भी परिस्थिति में किसानों को प्रभावित नहीं होने देगी सरकार, फसल नुकसान पर क्या कहा?

Sat, 12 Apr 2025 09:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 12 Apr 2025 09:11 PM IST
सार

Patna News: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं और उनकी हर समस्या सरकार के लिए गंभीर सरोकार का विषय है। राज्य सरकार प्रभावित किसानों को पर्याप्त राहत पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। 

विज्ञापन
Patna News: Vijay Sinha says Govt will not let farmers get affected under any circumstances, Bihar crop loss
खान एवं भूतत्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप मुख्यमंत्री-सह-कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि हाल के दिनों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आई आंधी और असमय वर्षापात के कारण किसानों की फसलों को क्षति पहुंचने की संभावना है। सभी जिलों से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर सरकार स्थिति का गहनता से मूल्यांकन कर रही है। इसके मद्देनजर आवश्यक राहत एवं सहायता कार्यों की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। आपदा और अवसर दोनों समय में राज्य के किसानों के साथ हम खड़े हैं। किसी भी स्थिति में हम अपने अन्नदाताओं का अहित नहीं होने देंगे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Waqf Amendment Act: AIMIM ने केंद्र और राज्य सरकार पर साधा निशाना, JDU में जाने वाले मौलवियों को बताया बेगैरत
विज्ञापन

 
विजय सिन्हा ने बताया कि जिलों में व्यापक स्तर पर खेतों में खड़ी फसलों का तेज हवा और भारी वर्षा के कारण प्रभावित होने की संभावना व्यक्त की गई है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। आंधी और वर्षापात से गेहूं, गर्मा मूंग, उड़द, तिल, मक्का, मूंगफली, पान, अरहर, केला और प्याज समेत कई उद्यानिक फसलों के प्रभावित होने की भी संभावना है। इनमें से कई फसलें कटाई के बिल्कुल निकट थीं, जिससे किसानों को अधिक नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने सभी जिला पदाधिकारियों को निर्देश दिया  है कि भौतिक सत्यापन कर वास्तविक फसल क्षति का तत्काल आकलन करें। जिला पदाधिकारियों के स्तर से क्षति प्रतिवेदन प्राप्त होने पर प्रभावित किसानों को आवश्यक सहायता देने की कार्रवाई त्वरित गति से की जाएगी।


यह भी पढ़ें- Bihar Election: भाजपा के संजय सरावगी का लालू-तेजस्वी पर तीखा तंज, कहा- राजद के DNA में कानून का उल्लंघन करना
 
उन्होंने कहा कि सभी जिला कृषि पदाधिकारियों को भी निर्देश दिया गया है कि वे प्रभावित क्षेत्रों का त्वरित सर्वेक्षण करें और नुकसान का विस्तृत आकलन कर मुख्यालय को शीघ्र सूचित करें। इसके आधार पर सरकार किसानों के लिए मुआवजा एवं अन्य सहायता की व्यवस्था करेगी।
 
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सक्षम नेतृत्व में राज्य की सरकार किसानों को हर संभव सहायता पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं और उनकी हर समस्या सरकार के लिए गंभीर सरोकार का विषय है।  राज्य सरकार प्रभावित किसानों को पर्याप्त राहत पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की प्राथमिकता है कि किसानों को उनके नुकसान का उचित मुआवजा मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed