{"_id":"6787b59c5b92c5824001f932","slug":"patna-news-there-was-stir-after-blood-soaked-body-of-a-staff-working-in-mateshwari-paper-mill-was-found-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पेपर मिल में काम करने वाले स्टाफ का खून से लथपथ मिला शव, मचा हड़कंप; CCTV फुटेज से खुला मौत का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पेपर मिल में काम करने वाले स्टाफ का खून से लथपथ मिला शव, मचा हड़कंप; CCTV फुटेज से खुला मौत का राज
Wed, 15 Jan 2025 06:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 15 Jan 2025 06:48 PM IST
सार
Patna News: पुलिस ने बताया कि मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। घटनास्थल पर FSL टीम और डॉग स्कॉड की टीम को भी बुलाया गया है। मृतक का सिर चपटा था। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र के महुली की मातेश्वरी पेपर मिल में खून से लथपथ स्टाफ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिला निवासी उपेंद्र राय के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पहुंचे फतुहा सीडीपीओ-1 निखिल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
सिर का भाग था चपटा
जानकारी के मुताबिक, मातेश्वरी पेपर मिल में एक स्टाफ का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। मृतक व्यक्ति की पहचान समस्तीपुर जिला निवासी उपेंद्र राय के रूप में की गई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मृतक उपेंद्र राय मातेश्वरी पेपर मिल का स्टाफ था। शव को जब देखा गया तो सिर का भाग चपटा था। इसके बाद मौके पर FSL की टीम और डॉग स्कॉड की टीम को भी बुलाया गया। घटनास्थल पर फतुहा डीएसपी निखिल सिंह भी पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।
विज्ञापन
सीसीटीवी से सामने आई मौत की वजह
फतुहा डीएसपी-1 निखिल कुमार ने बताया कि मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। घटनास्थल पर FSL टीम और डॉग स्कॉड की टीम को भी बुलाया गया है। मृतक का सिर चपटा था, जिसे लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी को देखा गया तो इस मौत की असली वजह सामने आ गई। सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि मृतक के ऊपर गाड़ी चढ़ गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।