फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna News: Tejashwi Yadav hits back at Nitish Kumar, says I made him Chief Minister twice, Bihar Politics

Bihar: तेजस्वी का नीतीश कुमार पर पलटवार, बोले- मैंने दो बार मुख्यमंत्री बनाया, उन्हें भूलने की बीमारी हो गई है

Wed, 05 Mar 2025 05:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 05 Mar 2025 05:35 PM IST
सार

Patna News: विधानसभा में दिए सीएम नीतीश कुमार के बयान पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उनपर करारा हमला किया है। तेजस्वी ने अपने पिता लालू के राजनीतिक करियर से पहले का सीएम नीतीश कुमार का जीवन याद दिलाने का प्रयास किया है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Patna News: Tejashwi Yadav hits back at Nitish Kumar, says I made him Chief Minister twice, Bihar Politics
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की राजनीति में एक बार फिर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला किया है। तेजस्वी ने दावा किया कि उन्होंने ही दो बार नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया और उनकी पार्टी को बचाया।

विज्ञापन

 
नीतीश कुमार के बयान पर तेजस्वी यादव का तीखा जवाब
तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें नीतीश कुमार ने विधानसभा में कहा था कि उन्होंने लालू यादव को मुख्यमंत्री बनाया। तेजस्वी यादव ने पलटवार कर कहा कि नीतीश कुमार जो कहते हैं, उसे भूल जाइए... लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए कि मेरे पिता (लालू यादव) पहले ही दो बार विधायक और एक बार सांसद बन चुके थे, जब नीतीश कुमार राजनीति में आए भी नहीं थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
‘लालू जी ने तो कई प्रधानमंत्री बनाए’
तेजस्वी ने आगे कहा कि नीतीश कुमार लालू यादव को मुख्यमंत्री बनाने की बात करते हैं, लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए कि लालू जी ने कई प्रधानमंत्रियों को बनाया है। मैं ही वह व्यक्ति हूं जिसने नीतीश कुमार को दो बार मुख्यमंत्री बनाया और उनकी पार्टी को बचाया।

 
‘बिहार में एक थका हुआ सीएम और सेवानिवृत्त अधिकारी हैं’
तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर तंज कसा कि बिहार में एक थका हुआ मुख्यमंत्री है, जिसके आसपास सिर्फ रिटायर्ड अधिकारी हैं। तेजस्वी यादव के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। जदयू और भाजपा नेता इस बयान का जवाब देने में जुट गए हैं, वहीं राजद कार्यकर्ता तेजस्वी यादव के समर्थन में उतर आए हैं। बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले यह बयानबाजी राजनीतिक समीकरणों में क्या नया मोड़ ला सकती है, अब यह देखना दिलचस्प होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed