{"_id":"664efb575e034b05f509b927","slug":"patna-news-sensation-spread-after-the-dead-body-of-a-youth-was-found-deceased-has-not-been-identified-yet-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: शहरी इलाके में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, अब तक नहीं हो पाई है मृतक की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: शहरी इलाके में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, अब तक नहीं हो पाई है मृतक की पहचान
Thu, 23 May 2024 01:47 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 23 May 2024 01:47 PM IST
सार
बिहार शरीफ के शहरी इलाके में आज एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का शव एक आधे बने हुए मकान के पास मिला। युवक की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
बिहार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नालंदा के बिहार शरीफ में गुरुवार को शहरी इलाके में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मामला लहेरी थाना क्षेत्र के कांटापर मोहल्ला के एक अर्ध निर्मित मकान के पास का है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं की जा सकी है।
लहेरी थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि स्थानीय लोगों से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक युवक अचेतावस्था में अर्धनिर्मित मकान के समीप पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की उम्र 30-35 साल के आसपास है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है।
शव की शिनाख्त के दौरान पुलिस को उसके पॉकेट से हाजमोला एवं दवाई बरामद हुई है। फिलहाल शव को सदर अस्पताल के मोर्चरी रूम में रखा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।