{"_id":"679a3e445bcdbdf5960d4fd6","slug":"patna-news-president-and-pm-modi-met-tribal-guests-from-bihar-during-republic-day-celebrations-what-happened-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: गणतंत्र दिवस समारोह में बिहार के जनजातीय मेहमानों से राष्ट्रपति और पीएम ने की मुलाकात; क्या-क्या हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: गणतंत्र दिवस समारोह में बिहार के जनजातीय मेहमानों से राष्ट्रपति और पीएम ने की मुलाकात; क्या-क्या हुआ
Wed, 29 Jan 2025 08:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/नई दिल्ली
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 29 Jan 2025 08:12 PM IST
सार
Patna News: नई दिल्ली में 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में बिहार के जनजातीय मेहमानों से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अतिथियों के उनसे अनुभव साझा किए। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी
- फोटो : एएनआई
विस्तार
76वें गणतंत्र दिवस समारोह में बिहार के जनजातीय प्रतिनिधियों को विशेष सम्मान मिला। नई दिल्ली में आयोजित राजकीय समारोह में देशभर से आमंत्रित जनजातीय समुदायों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 28 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में इन अतिथियों से भेंट की और उनके अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
पूर्णिया के जनजातीय प्रतिनिधियों की भागीदारी
पूर्णिया जिले के बनमनखी प्रखंड से माल पहाड़िया समुदाय के दो सदस्य ज्योति कुमारी और संतोष कुमार इस विशेष कार्यक्रम में राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए आमंत्रित किए गए थे। उनके साथ संपर्क पदाधिकारी के रूप में अमित भास्कर, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने भी किया जनजातीय अतिथियों से संवाद
गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सभी आमंत्रित जनजातीय अतिथियों से भेंट की और उनके साथ संवाद किया। इस अवसर पर जनजातीय समुदायों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और उनके सामाजिक योगदान को रेखांकित किया गया।
विज्ञापन
लोकतंत्र की कार्यप्रणाली से अवगत हुए अतिथि
जनजातीय प्रतिनिधियों को भारतीय लोकतंत्र की कार्यप्रणाली से अवगत कराने के उद्देश्य से संसद भवन का भ्रमण भी कराया गया। इस दौरान उन्हें संसदीय प्रक्रिया, संविधान के महत्व और विभिन्न सरकारी नीतियों की विस्तृत जानकारी दी गई।
हर वर्ष होता है जनजातीय समुदायों का सम्मान
गणतंत्र दिवस समारोह के तहत देशभर के जनजातीय समुदायों को सम्मानित करने के उद्देश्य से यह आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग बिहार हर वर्ष राज्य के जनजातीय प्रतिनिधियों का चयन कर उन्हें संपर्क पदाधिकारी के साथ नई दिल्ली भेजता है, ताकि वे इस राष्ट्रीय समारोह का हिस्सा बन सकें और लोकतंत्र की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझ सकें।