फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna News: Preparations for budget session of Bihar Legislative Assembly complete, security and arrangements

Bihar: बिहार विधान मंडल के बजट सत्र की तैयारियां पूरी, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर की गई उच्चस्तरीय बैठक

Tue, 25 Feb 2025 06:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 25 Feb 2025 06:53 PM IST
सार

Patna News: विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि इस बार के बजट सत्र में कुल 20 बैठकें आयोजित की जाएंगी। इनमें प्रश्नोत्तर, वित्तीय कार्य, गैर सरकारी संकल्प और अन्य महत्वपूर्ण विधायी कार्य होंगे। इस बार विधानसभा में नेवा पोर्टल के जरिए सभी विधायी कार्यों का निष्पादन होगा।

विज्ञापन
Patna News: Preparations for budget session of Bihar Legislative Assembly complete, security and arrangements
सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर आयोजित की गई उच्च स्तरीय बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधान मंडल का आगामी बजट सत्र 28 फरवरी 2025 से प्रारंभ होने जा रहा है। इसे सुचारू रूप से संचालित करने के लिए बिहार विधान सभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था, चिकित्सा, सफाई और पार्किंग सहित विभिन्न प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक का आयोजन विधानसभा वाचनालय में अपराह्न 3:00 बजे किया गया, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

विज्ञापन

 
विधायी कार्यों का होगा डिजिटलीकरण
बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि इस बार के बजट सत्र में कुल 20 बैठकें आयोजित की जाएंगी। इनमें प्रश्नोत्तर, वित्तीय कार्य, गैर सरकारी संकल्प और अन्य महत्वपूर्ण विधायी कार्य होंगे। इस बार विधानसभा में नेवा पोर्टल (National e-Vidhan Application) के माध्यम से सभी विधायी कार्यों का निष्पादन होगा। इसके लिए विधान सभा में नेवा सेवा केंद्र की स्थापना की गई है, जहां विधानसभा सचिवालय और अन्य अधिकारियों को नेवा से संबंधित कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

 
सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर दिए गए सख्त निर्देश
विधान सभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने बजट सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के निर्देश दिए। विधान सभा और परिषद में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की जांच, ट्रैफिक नियंत्रण, चिकित्सा सुविधाओं, सफाई और पार्किंग व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद रखने की हिदायत दी गई। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के नोडल पदाधिकारी विधान सभा की प्रशाखाओं से सामंजस्य स्थापित कर सभी कार्यों का सुचारू संचालन सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन




साथ ही माननीय अध्यक्ष महोदय ने कहा कि इस सत्र के सफल और शांतिपूर्ण संचालन के लिए यह महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। मेरा मानना है कि अगर सत्र सुचारु रूप से चले तो इस सत्र में अधिकाधिक कार्यों को निष्पादित किया जा सकेगा। मुझे विश्वास है कि आगामी सत्र में इस सदन में जनहित के विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श होगा और सत्ता पक्ष तथा विपक्ष परस्पर सहयोग से जन समस्याओं का समाधान करेंगे।
 
उन्होंने कहा कि इस सत्र के सफल और शांतिपूर्ण संचालन के लिए मेरा यह प्रयास रहेगा कि स्थापित परंपराओं, नियमों एवं बिहार विधानसभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमावली के प्रावधानों के तहत आप सभी के सहयोग से सदन में सकारात्मक माहौल में चर्चा हो। व्यवस्थित ढंग से सदन चलाने में सभी दलों से सकारात्मक सहयोग प्राप्त होगा, ऐसी मेरी अपेक्षा है। प्रश्नोत्तर काल बाधित न हो, इसका ध्यान सभी को रखना है। इस बैठक में पक्ष और विपक्ष के सभी नेताओं ने प्रश्न काल सहित सदन के सभी बिजनेस को गंभीरता से चलाने में अध्यक्ष महोदय को सकारात्मक सहयोग देने पर अपनी सहमति दी। आप सबके सहयोग से 85वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन के सफल आयोजन से बिहार का मान बढ़ा है। यह हमारे लिए गर्व की बात है।
 
पीठासीन अधिकारी सम्मेलन की सफलता पर प्रशासन की सराहना
बैठक के दौरान विधान सभा अध्यक्ष ने हाल ही में संपन्न 85वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन की सफलता पर प्रशासनिक अधिकारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश भर के विधान मंडलों के पीठासीन अधिकारी बिहार की व्यवस्थाओं से प्रभावित हुए थे। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे उसी सक्रियता और मुस्तैदी के साथ आगामी बजट सत्र का संचालन भी सुनिश्चित करेंगे।
 
नोडल अधिकारियों को प्रोएक्टिव रहने के निर्देश
बैठक में बिहार के संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने आश्वस्त किया कि सरकार विधान मंडल के प्रति अपनी जिम्मेदारी को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने मुख्य सचिव के माध्यम से विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों को प्रोएक्टिव रहने और समय पर कार्यों के निष्पादन को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

 
वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुई बैठक
इस महत्वपूर्ण बैठक में बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, उप सभापति रामवचन राय, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार, बिहार विधान सभा की प्रभारी सचिव ख्याति सिंह और बिहार विधान परिषद के सचिव अखिलेश कुमार झा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed