Bihar News: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र का शव फंदे से झूलता मिला, पढ़ाई को लेकर था डिप्रेशन में
Patna News: पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और मृतक के मोबाइल व कमरे से मिले दस्तावेजों को खंगालने में जुटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र से रविवार सुबह सनसनी फैलाने वाली घटना सामने आई है। जहां स्वीट हार्ट लाइन गली स्थित एक निजी लॉज में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ब्रज बिहारी उर्फ सोनू ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़ें- Love Affair: मेडिकल अफसर बनने की ख्वाहिश रखने वाली छात्रा का शव लॉज में फंदे से लटका मिला; प्रेमी हिरासत में
लंबे समय से था अवसाद में, पढ़ाई बनी वजह
जानकारी के मुताबिक, मृतक छात्र की पहचान भोजपुर जिले के कोइलवर निवासी ब्रज बिहारी उर्फ सोनू के रूप में हुई है। वह पटना में रहकर जनरल कंपटीशन की तैयारी कर रहा था। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि वह कई दिनों से मानसिक तनाव यानी डिप्रेशन में था।
रविवार की सुबह मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी
घटना रविवार की अहले सुबह की बताई जा रही है। जब अन्य छात्र जागे तो उन्होंने ब्रज बिहारी के कमरे का दरवाजा बंद पाया। संदेह होने पर जब दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर उसका शव फंदे से लटका मिला। इसके बाद लॉज में हड़कंप मच गया और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
यह भी पढ़ें- Bihar News: नदी में उतराता मिला युवक का शव, शरीर पर कई जगह चोट के निशान; हत्या कर फेंके जाने की आशंका
कदमकुआं थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और मृतक के मोबाइल व कमरे से मिले दस्तावेजों को खंगालने में जुटी है।
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। छात्र के माता-पिता और अन्य परिजन पटना पहुंच चुके हैं। बेटे की अचानक हुई मौत से वे गहरे सदमे में हैं। परिजनों ने बताया कि ब्रज बिहारी पढ़ाई को लेकर बीते कुछ समय से वह भीतर ही भीतर तनाव से जूझ रहा था। वह लॉज में भी अन्य छात्रों से बहुत कम बातचीत करता था और ज्यादातर समय अकेले ही रहता था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.