फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna News: Accused absconded from police custody, FIR lodged against villagers, Kurundwad PS Maharashtra

Bihar News: पटना में पुलिस हिरासत से महाराष्ट्र के थाने का आरोपी फरार, पैरवी में आए ग्रामीणों पर FIR दर्ज

Wed, 03 Jul 2024 01:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 03 Jul 2024 01:20 PM IST
सार

Patna News: पटना में ग्रामीणों की मदद से एक आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया। उक्त आरोपी को पकड़ने के लिए महाराष्ट्र पुलिस पटना पहुंची थी। वहीं, पटना पुलिस ने आरोपी की पैरवी में आए ग्रामीणों पर FIR दर्ज की है।

विज्ञापन
Patna News: Accused absconded from police custody, FIR lodged against villagers, Kurundwad PS Maharashtra
खुसरूपुर थाना पुलिस के हिरासत से आरोपी हुआ फरार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले के खुसरूपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए महाराष्ट्र पुलिस 30 जून को खुसरूपुर थाने पहुंची। जहां से महाराष्ट्र के कुरुंदवाड थाने में दर्ज मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, महराष्ट्र पुलिस ने कांड संख्या-287/2022 के तहत धारा 420, 417, 471, 468, 34 भादंवि के आरोपी बैकठपुर निवासी अमरकांत मिश्रा की गिरफ्तारी में मदद के लिए एक प्रतिवेदन दिया था। प्रतिवेदन के आधार पर खुसरूपुर थाने के सहयोग से छापामारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। जहां आरोपी को थाना सिरिस्ता में बैठाकर नाम पता का सत्यापन किया जा रहा था। तभी बैकठपुर से कुछ व्यक्ति पैरवी के लिए थाने पहुंचे। इन लोगों ने पुलिस कर्मियों को बातों में उलझा दिया और आरोपी को छोड़ने का दवाब बनाने लगे। इसी बीच मौका देख आरोपी पुलिस को चकमा देकर थाने से भाग निकला। जब पुलिस को अहसास हुआ कि आरोपी फरार हो गया है तो पुलिस ने आरोपी का पीछा किया। लेकिन वह बाजार में भीड़ का फायदा उठाकर गायब हो गया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी भी की, पर वह पकड़ में नहीं आया। उसके बाद पुलिस ने आरोपी की मदद करने पहुंचे सभी पैरवीकारों को थाने में बैठा लिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पैरवी में आए सभी लोग आरोपी के गांव बैकठपुर के निवासी हैं। आरोपी की मदद के लिए थाने पहुंचे लोगों में सौरव कुमार, करणजीत आनंद, निर्भय कुमार उर्फ सोनू, प्रवीण मिश्रा और चन्द कुमार मिश्रा उर्फ बिढ़नी बाबा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस मामला में थाने में पदस्थापित परिक्ष्यमान पुअनि काव्या कुमारी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस हिरासत से भागे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed