फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna News: 5 accused arrested for selling girls of Bihar to other states, gang was active in many districts

Bihar Crime: लड़कियों को दूसरे राज्य में बेचने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, कई जिलों में सक्रिय था मानव तस्करी गिरोह

Sun, 06 Jul 2025 06:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 06 Jul 2025 06:40 PM IST
सार

Patna News: पुलिस ने बताया कि मानव तस्करी गिरोह बिहार के अलग-अलग जिलों में फैला है और राजस्थान व मध्य प्रदेश के दलालों से सीधा संपर्क बनाए हुए है। गिरोह लड़कियों को झूठे वादों, प्रेमजाल या आर्थिक लालच में फंसा कर दूसरे राज्यों में बेचता है।

विज्ञापन
Patna News: 5 accused arrested for selling girls of Bihar to other states, gang was active in many districts
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला बिंदा कुंवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में लड़कियों की तस्करी के बढ़ते मामलों के बीच पुलिस ने एक अंतरराज्यीय मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश कर पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरोह पटना, भोजपुर और सासाराम में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा था और लड़कियों को मध्य प्रदेश तथा राजस्थान जैसे राज्यों में बेचने का काम कर रहा था। ताजा कार्रवाई में मुख्य आरोपी महिला को भोजपुर के आरा से गिरफ्तार किया गया है, जो लंबे समय से इस अवैध धंधे में संलिप्त थी।

विज्ञापन

 
इससे पहले भी इसी मामले में पुलिस गिरोह के अन्य पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस की सघन जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि गिरोह ने अब तक कई नाबालिग लड़कियों को फंसाकर अन्य राज्यों में बेच दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: संदिग्ध हालत में मिला किसान का शव, परिजनों ने जमीन विवाद को लेकर जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गुमशुदा नाबालिग लड़की से खुली मानव तस्करी की परतें
पश्चिमी सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि 19 मई को एक नाबालिग लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान जब पुलिस ने टेक्निकल और मैनुअल दोनों स्तर पर तहकीकात शुरू की, तो पता चला कि मामला केवल गुमशुदगी का नहीं बल्कि व्यवस्थित मानव तस्करी रैकेट का है।
 
पुलिस को जानकारी मिली कि गिरफ्तार महिला बिंदा कुंवर ने नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर जबरन शादी करवा दी थी। पूछताछ में उसने यह भी स्वीकार किया कि उसने दो अन्य नाबालिग लड़कियों को मध्य प्रदेश और राजस्थान में बेच दिया था।

 
दलालों से सीधा संपर्क, राज्यों की पुलिस से हो रहा सहयोग
एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि यह तस्करी गिरोह बिहार के अलग-अलग जिलों में फैला है और राजस्थान व मध्य प्रदेश के दलालों से सीधा संपर्क बनाए हुए है। गिरोह लड़कियों को झूठे वादों, प्रेमजाल या आर्थिक लालच में फंसा कर दूसरे राज्यों में बेचता है। पुलिस ने गिरोह के मोबाइल रिकॉर्ड्स, कॉल डिटेल्स और लोकेशन ट्रैकिंग के जरिए अन्य सदस्यों की तलाश शुरू कर दी है। राज्यों की पुलिस से संपर्क कर तस्करी के चैनल को तोड़ने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Bihar News: मोहर्रम जुलूस के दौरान दो अखाड़े आमने-सामने, देसरी सब्जी हाट में झड़प; एक घायल
 
पहले भी पांच आरोपी भेजे जा चुके हैं जेल
इससे पहले उपेंद्र कुमार उर्फ रवि रंजन कुमार और अजय कुमार गुप्ता (दोनों रोहतास), गौरव गोयल और कपिल गुप्ता (श्योपुर, मध्य प्रदेश) तथा पूजा (पति सुरदर्शन पासवान, निवासी वरनी, थाना चरपोखरी, भोजपुर) को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। ये सभी इस तस्करी गिरोह के प्रमुख सदस्य थे और अब बिंदा कुंवर की गिरफ्तारी से मामला और भी स्पष्ट हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed