{"_id":"68c7e5db9787aba48104ab0f","slug":"patna-naubatpur-road-accident-unidentified-person-died-body-parts-scattered-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पटना में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन से कुचलकर व्यक्ति की मौत, शव के टुकड़े सड़क पर बिखरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पटना में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन से कुचलकर व्यक्ति की मौत, शव के टुकड़े सड़क पर बिखरे
Mon, 15 Sep 2025 03:49 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Mon, 15 Sep 2025 03:49 PM IST
सार
पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र के करणपुरा गांव के पास सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। स्टेट हाईवे 131 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत करणपुरा गांव के पास सोमवार की सुबह स्टेट हाईवे (SH-131) पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मृतक का शरीर कई हिस्सों में बंटकर सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव के बिखरे अंगों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर शव के कई हिस्से फैले पड़े थे, जिसे देखकर हर कोई दहल गया।
ये भी पढ़ें- Bihar Exam: दरोगा अभ्यर्थियों पर पटना में लाठीचार्ज, सीएम हाउस जाने से पुलिस ने रोका, छात्र बोले- डटे रहेंगे
विज्ञापन
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने कहा कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है, ताकि हादसे में शामिल वाहन की पहचान हो सके। नौबतपुर थाना पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।