फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna: national conference of presiding officers preparations, Legislative Assembly Speaker Nand Kishore Yadav

Bihar News: पीठासीन पदाधिकारियों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी जोरों पर, विधान सभा अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

Fri, 17 Jan 2025 06:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 17 Jan 2025 06:16 PM IST
सार

Patna News: पीठासीन पदाधिकारियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में बिहार की समृद्ध संस्कृति और विकसित होते बिहार की झलक प्रस्तुत की जाएगी। विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अतिथियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे बिहार की सकारात्मक छवि लेकर लौटें।

विज्ञापन
Patna: national conference of presiding officers preparations, Legislative Assembly Speaker Nand Kishore Yadav
तैयारियों का निरीक्षण करते विधान सभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधान सभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने कहा कि हमारी संस्कृति में अतिथि को देवता समान माना गया है। बिहार इसी परंपरा के अनुरूप अखिल भारतीय पीठासीन पदाधिकारियों और सचिवों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने यह बात 19 से 21 जनवरी, 2025 तक पटना में आयोजित होने वाले पीठासीन पदाधिकारियों के 85वें सम्मेलन और सचिवों के 61वें सम्मेलन के मद्देनजर विधान सभा परिसर में तैयारियों का निरीक्षण करते हुए कही।

विज्ञापन

 
सम्मेलन की भव्यता और उद्देश्य
इस ऐतिहासिक आयोजन में देशभर के विधायी निकायों के पीठासीन पदाधिकारी, सचिव और अन्य अतिथि भाग लेंगे। इस अवसर पर बिहार की समृद्ध संस्कृति और विकसित होते बिहार की झलक प्रस्तुत की जाएगी। नंद किशोर यादव ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अतिथियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे बिहार की सकारात्मक छवि लेकर लौटें।
विज्ञापन

 
विधान सभा परिसर में तैयारियों का मुआयना
नंद किशोर यादव ने विधान सभा परिसर में सेंट्रल हॉल, सभा वेश्म, सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल, प्रदर्शनी स्थल और अन्य संबंधित स्थलों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने तैयारियों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी कार्य त्रुटिपूर्ण नहीं होना चाहिए और सभी कार्य समय पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सम्मेलन की मुख्य गतिविधियां

  1. 19 जनवरी 2025: देश के सभी विधान मंडलों के सचिवों की बैठक होटल मोर्या में आयोजित होगी।
  2. 20 जनवरी 2025: सेंट्रल हॉल में अखिल भारतीय पीठासीन पदाधिकारियों का उद्घाटन सत्र।
  3. 20 और 21 जनवरी 2025: विधान सभा वेश्म में विभिन्न विषयों पर विमर्श सत्र।

 
बिहार की मेजबानी पर जोर
सभा सचिवालय के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि अतिथियों के स्वागत और आवभगत में बिहार की पारंपरिक मेहमाननवाजी की झलक होगी। नंद किशोर यादव ने कहा कि बिहार आने वाले सभी अतिथि बिहार की संस्कृति और विकास का अनुभव करेंगे।


 
निरीक्षण के दौरान प्रमुख अधिकारियों की मौजूदगी
निरीक्षण के दौरान बिहार विधान सभा की प्रभारी सचिव ख्याति सिंह और सभा सचिवालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी को निर्देश दिए गए कि तैयारी के दौरान प्रत्येक पहलू का ध्यान रखा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed