{"_id":"6686b3fa7fa7dbc20a061622","slug":"patna-masked-miscreants-looted-money-from-finance-employee-was-returning-home-after-meeting-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patna News: नकाबपोश बदमाशों ने फाइनेंस कर्मचारी से रुपये लूटे, मीटिंग कर घर लौट रहा था कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patna News: नकाबपोश बदमाशों ने फाइनेंस कर्मचारी से रुपये लूटे, मीटिंग कर घर लौट रहा था कर्मी
Thu, 04 Jul 2024 08:09 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 04 Jul 2024 08:09 PM IST
सार
राजधानी पटना में नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक कर्मचारी से रुपये लूट लिए। बताया जा रहा है कि बैंक कर्मी मीटिंग कर घर लौट रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना जिले के नया गांव से लूट का मामला सामने आया है। जहां एक निजी कंपनी के कर्मचारी से हजारों रुपये नकाबपोश अपराधी के द्वारा लूट लिया गया। रुपये लूटने के बाद अपराधी बाइक से फरार हो गया। यह मामला उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के कर्मचारी हरी कुमार के साथ घटी है।
विज्ञापन
पीड़ित कर्मचारी ने बताया कि जब मैं मीटिंग कर जैसे ही रोड पर आया। वैसे ही दो अपराधी बाइक से अपने मुंह ढक कर आया और पीछे से कट्टा भिड़ा कर बैग छीनने लगा। जब मैं बैग नहीं दे रहा था, तब छीना झपटी करने लगा, जिसके बाद बोला कि बैग नहीं दे रहा है। अब लगता है, गोली मारना पड़ेगा। जैसे ही मैं यह शब्द सुना, मैं डर गया और बैग दे दिया, जिसके बाद वे लोग बैग लेकर फरार हो गए। उसने बताया कि बैग में तकरीबन 53 हजार रुपये थे। इस घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
अपराधी के खोज में जुटी पुलिस
मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी, ठीक वैसे ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में लग गई है। हालांकि, लुटेरे सीसीटीवी में नकाब लगाए हुए मोटर साइकिल से भागते दिख रहे हैं।
विज्ञापन