फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna: Information and Public Relations Department gave respectful farewell to retired officers and personnel

Bihar: सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मियों को सूचना एवं जन संपर्क विभाग ने दी ससम्मान विदाई, योगदान को सराहा

Fri, 31 Jan 2025 07:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 31 Jan 2025 07:51 PM IST
सार

Patna News: पटना में सूचना और पीआर विभाग ने अपने सेवानिवृत्त अधिकारियों तथा कर्मियों को ससम्मान विदाई दी। साथ ही उनके वर्षों के योगदान की सराहना भी की। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Patna: Information and Public Relations Department gave respectful farewell to retired officers and personnel
विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत्त अधिकारी तथा कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में सूचना एवं जन-संपर्क विभाग ने शुक्रवार को अपने तीन समर्पित कर्मियों को भावभीनी विदाई दी। सेवानिवृत्त होने वाले इन कर्मियों में अपर सचिव संजय कृष्ण, सूचना लिपिक रमेश कुमार गुप्ता और कार्यालय परिचारी उमेश प्रसाद शामिल थे। विभाग के उच्चाधिकारियों और सहकर्मियों ने इन तीनों लोगों को ससम्मान विदाई दी और उनके योगदान की सराहना की।

विज्ञापन

 
वर्षों की सेवा के बाद सम्मानजनक विदाई
जानकारी के मुताबिक, संजय कृष्ण ने वर्ष 2017 में सूचना एवं जन- संपर्क विभाग में उप सचिव के रूप में कार्यभार संभाला था। वह अपनी प्रशासनिक दक्षता और निष्ठा के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने उप सचिव से अपर सचिव तक की अपनी यात्रा को याद किया और कहा कि विभाग में उन्हें भरपूर सहयोग और मार्गदर्शन मिला। अपने 28 वर्षों के सरकारी सेवाकाल को याद करते हुए उन्होंने कहा कि यह सफर उनके लिए बेहद सीख देने वाला और प्रेरणादायक रहा।
विज्ञापन

 
वहीं, रमेश कुमार गुप्ता ने 1990 से कार्यालय परिचारी के रूप में कार्यभार संभाला और बाद में सूचना लिपिक बने। उन्होंने अपनी सेवानिवृत्ति पर विभाग के प्रति कृतज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि विभाग ने उन्हें कई अवसर प्रदान किए और वे इस संगठन का हिस्सा बनकर गौरवान्वित महसूस करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जबकि उमेश प्रसाद 2019 से कार्यालय परिचारी के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने भी विभाग में बिताए गए अपने समय को याद किया और सभी सहयोगियों के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि विभाग का सकारात्मक वातावरण और सहकर्मियों का सहयोग उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा।
 
वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहा योगदान
इस विदाई समारोह में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मियों के योगदान की सराहना की। सहायक प्रशाखा पदाधिकारी अरुण कुमार और प्रशाखा पदाधिकारी आलोक कुमार ने अपने विचार व्यक्त किए और सेवानिवृत्त कर्मियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उप निदेशक (संविदा) सुनील कुमार पाठक ने अभिनंदन पत्र के माध्यम से संजय कृष्ण की कार्यकुशलता और समर्पण की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि संजय कृष्ण की कुशल प्रशासनिक क्षमता और नेतृत्व विभाग के लिए प्रेरणादायक रही है।
 
वहीं, विशेष कार्य पदाधिकारी कुमारिल सत्यनंदन, आंतरिक वित्तीय सलाहकार रिजवान अहमद, संयुक्त निदेशक रवि भूषण सहाय और संयुक्त सचिव विधुभूषण चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए और तीनों कर्मियों के निष्ठा और सेवा भावना की सराहना की।

 
सम्मान स्वरूप भेंट किए गए उपहार
समारोह के दौरान विभाग की ओर से पारंपरिक रूप से फ्लावर पॉट, फूलमाला, शॉल और उपहार भेंट कर तीनों सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर निदेशक वैभव श्रीवास्तव ने तीनों कर्मियों के स्वस्थ और सुखद भविष्य की कामना की। उन्होंने विशेष रूप से संजय कृष्ण की कार्यकुशलता, सौम्यता और व्यक्तित्व की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed