फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna: CTET-BTET candidates thronged Dakbungalow Square, Chhajjubagh and many other roads for teacher reinstat

Patna : शिक्षक बहाली के लिए CTET-BTET अभ्यर्थियों का हुजूम पहुंच गया डाकबंगला चौराहा, कई सड़कें जाम

Fri, 17 Mar 2023 12:38 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 17 Mar 2023 12:38 PM IST
सार

CTET-STET पास अभ्यर्थी शुक्रवार को पटना में प्रदर्शन कर रहे हैं। वह डाकबंगला चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे हैं। अभ्यर्थियों ने बहाली की मांग लेकर बिहार सरकार के विरोध में नारेबाजी की। 

विज्ञापन
Patna: CTET-BTET candidates thronged Dakbungalow Square, Chhajjubagh and many other roads for teacher reinstat
डाकबंगला चौराहा पर आंदोलन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

CTET-STET पास अभ्यर्थी शुक्रवार को पटना में प्रदर्शन कर रहे हैं। वह डाकबंगला चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस कारण चौराहे पर आवागमन बाधित है। डाकबंगला चौराहा, छज्जू बाग समेत कई इलाकों में जाम की स्थिति उत्पन्न हुई। वहीं प्रदर्शन को रोकने के लिए काफी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिए गए थे। 
विज्ञापन


अभ्यर्थियों ने बहाली की मांग लेकर बिहार सरकार के विरोध में नारेबाजी की। अभ्यर्थियों का कहना है कि बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं। हमलोग क्वालीफाई होकर बैठे हैं लेकिन सरकार हमलोगों को नौकरी नहीं दे रहे। अब तक हमलोगों की बहाली नहीं हो जाती है तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। अभ्यर्थी सातवें चरण के बहाली की मांग कर रहे हैं और बिहार सरकार के खिलाफ नारेबारी करने लगे। 
विज्ञापन

2019 में 80,402 अभ्यर्थी क्वालिफाइड
इधर, पुलिस ने शिक्षक अभ्यर्थियों को डाकबंगला चौराहे पर ही रोक दिया। वह राजभवन की ओर बढ़ना चाह रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। अभ्यर्थियों ने विरोध किया तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। अभ्यर्थियों का कहना है कि बिहार स्टेट TET 2019 में 80,402 अभ्यर्थी क्वालिफाइड हुए थे। इनमें से 30,675 अभ्यर्थियों को मेरिट में रख दिया गया और बाकी बचे हुए को नॉन मेरिट लिस्ट में रख दिया गया। इसके अलावा सातवें चरण के शिक्षक बहाली भी अब तक नहीं की गई है। अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंक्षी से अपील की कि वे इस पूरे मामले को गंभीरता से ले और अपनी पहली की गई बात पर कायम रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed