फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna Crime: Firing on NTPC police station in-charge; Police had arrived to raid in theft case

Bihar Crime: पटना में एनटीपीसी थाना प्रभारी पर गोलीबारी; चोरी मामले में छापेमारी करने पहुंची थी पुलिस

Mon, 26 Feb 2024 07:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 26 Feb 2024 07:45 PM IST
सार

Patna Hindi News: पुलिस पदाधिकारी अपराजिता लोहान ने बताया कि पुलिस जब अपराधियों का पीछा कर रही थी। उस दौरान अपराधी गोलीबारी करते हुए खेत के बीच जाकर छुप गए। पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Patna Crime: Firing on NTPC police station in-charge; Police had arrived to raid in theft case
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की राजधानी पटना के एनटीपीसी थाना क्षेत्र के रामगांव में सोमवार की सुबह चोरी की घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान चोरों के गिरोह ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में एनटीपीसी थाना अध्यक्ष सहित एक पुलिस पदाधिकारी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने इस मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उनके अन्य साथी भाग गए। पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पटना के एनटीपीसी थाना क्षेत्र के रामगांव में सोमवार की अहले सुबह चोरों का एक गिरोह सरकारी तार की चोरी कर रहा था। बताया जा रहा है कि रात्रि ड्यूटी समाप्त कर एक महिला आरक्षी उस रास्ते से गुजर रही थी। चोरों की इस करतूत को महिला आरक्षी ने देखते ही इसकी सूचना एनटीपीसी थाना अध्यक्ष को दी। सूचना मिलते ही थाना के पदाधिकारी मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पुलिस के मौके पर पहुंचने की सूचना मिलते ही चोरों के गिरोह ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में एनटीपीसी थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, सब इंस्पेक्टर आलोक कुमार बाल बाल बच गए। बाद में पुलिस ने अपराधियों को खदेड़ दिया। इसमें पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधी नाबालिग बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, घटना की पुष्टि करते हुए बाढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपराजिता लोहान ने बताया कि पुलिस जब अपराधियों का पीछा कर रही थी। उस दौरान अपराधी गोलीबारी करते हुए खेत के बीच जाकर छुप गए। उन्होंने बताया कि अंधेरा होने के कारण पुलिस ने चारों तरफ से अपराधियों की घेराबंदी शुरू कर दी। इस बीच दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनके अन्य साथी किसी तरह अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में दो गोलियां चलाईं। मौके से पुलिस ने पांच जिंदा कारतूस, तांबे के तार और मोबाइल जब्त किए हैं। पुलिस उनके अन्य साथियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed