फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna: A village is out of survey list of Bihar, chief councilor informed Revenue and Land Reforms Minister

Bihar: बिहार की सर्वेक्षण सूची से बाहर है एक गांव, मुख्य पार्षद ने राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री को कराया अवगत

Sat, 07 Sep 2024 03:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 07 Sep 2024 03:45 PM IST
सार

Patna News: बाढ़ नगर परिषद अध्यक्ष ने बताया कि बिहार में सर्वे का काम जोरों से चल रहा है। लेकिन बाढ़ नगर परिषद क्षेत्र के आधे से ज्यादा वार्ड ऐसे हैं जो सरकार की सर्वेक्षण सूची से बाहर हैं। इसे लेकर आज मैंने बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री से मिलकर इस बात से अवगत कराया है।

विज्ञापन
Patna: A village is out of survey list of Bihar, chief councilor informed Revenue and Land Reforms Minister
मुख्य पार्षद संजय कुमार ने मंत्री दिलीप कुमार से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की राजधानी पटना के बाढ़ प्रखंड के कुछ ऐसे भी वार्ड हैं जो सरकार की सर्वेक्षण सूची से बाहर हैं, जिनका कभी भी सर्वे नहीं कराया जाता है। इसे लेकर बाढ़ मुख्य पार्षद संजय कुमार उर्फ गाय माता ने राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री से मुलाकात कर मामले से अवगत कराया।

विज्ञापन

 
बाढ़ नगर परिषद अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि बिहार में सर्वे का काम जोरों से चल रहा है। लेकिन बाढ़ नगर परिषद क्षेत्र के आधे से ज्यादा वार्ड ऐसे हैं जो सरकार की सर्वेक्षण सूची से बाहर हैं। इसे लेकर आज मैंने बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल से मिलकर इस बात से अवगत कराया। साथ ही बाढ़ के विकास के लिए उन से आग्रह भी किया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर संभव बाढ़ के विकास के लिए प्रयासरत हूं। मामले को लेकर मैं अधिकारियों को जांच के लिए इस बात से भी अवगत कराता हूं। जल्द ही कोई निष्कर्ष निकल कर सामने आ जाएगा।
विज्ञापन

 
मुख्य पार्षद संजय कुमार उर्फ गाय माता ने बताया कि इन वार्डों में कई ऐसी योजनाएं हैं जिनका लाभ आम जनों को नहीं मिल पता है। इनमें मुख्य रूप से आवास योजना है। इस योजना से काफी ग्रामीण हैं, जिनको अभी तक लाभ नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed