फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna: 6 years old girl brutally murdered by stuffing cloth in her mouth, body found from neighbour's house

Bihar Crime: पटना में छह वर्ष की मासूम की मुंह में कपड़ा ठूंस कर निर्मम हत्या, पड़ोसी के घर से मिला शव

Fri, 03 May 2024 02:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 03 May 2024 02:04 PM IST
सार

नौबतपुर डीएसपी दीपक कुमार ने करते हुए बताया कि छह वर्ष की मासूम बच्ची खेलते हुए अचानक लापता हो गई थी। उसका शव पड़ोस के ही एक युवक के घर से बरामद हुआ है। हत्या का कारण पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
Patna: 6 years old girl brutally murdered by stuffing cloth in her mouth, body found from neighbour's house
मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की राजधानी पटना में छह वर्ष की मासूम बच्ची की मुंह में कपड़ा ठूंस कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। घटना के बाद मासूम के शव को घर के एक कोने में गड्ढे में छिपा दिया गया, जिसे पुलिस ने गुरुवार की देर रात बरामद कर लिया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मासूम बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में उस घर की एक महिला को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य सदस्य फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर निर्मम हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए डॉग स्क्वाड्रन और एफएसएल टीम की मदद ली है।

विज्ञापन


घटना की पुष्टि नौबतपुर के डीएसपी दीपक कुमार ने करते हुए बताया कि छह वर्ष की मासूम बच्ची खेलते हुए अचानक लापता हो गई थी। उसका शव पड़ोस के ही एक युवक सचिन के घर से पुलिस ने बरामद किया है। हत्या का कारण पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। उन्होंने बताया कि घर के सभी सदस्य फरार बताए जा रहे हैं। जब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो जाती है, तब तक इस मामले में फिलहाल हत्या के कारण का कुछ भी मामला स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ बातें जो छनकर सामने आ रही हैं, उसमें मोबाइल के लिए छह वर्ष की मासूम जिद कर रही थी। इसी को लेकर हत्या की बात बताई जा रही है। लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर गहराई से जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, नौबतपुर के एक गांव से गुरुवार की शाम घर से खेलने निकली बच्ची अचानक लापता हो गई। परिवार वाले लोगों ने बच्ची की खोजबीन के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इस बीच लोगों ने इसकी सूचना नौबतपुर थाने को दी। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों और पुलिस की मदद से छह वर्ष की बच्ची का शव पड़ोसी सचिन कुमार के घर में छिपाए गए एक गड्ढे से बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed