Bihar: छत्तीसगढ़ से पटना आ रही सवारी बस नौबतपुर विक्रम मोड़ के नजदीक पेड़ से टकराई; 18 यात्री घायल
छत्तीसगढ़ से पटना आ रही राजहंस बस नौबतपुर विक्रम मोड़ के नजदीक अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार करीब 20 यात्री घायल हो गए। इसके बाद स्थानीयों की मदद से पुलिस ने घायलों को इलाज के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ से पटना आ रही एक सवारी बस शनिवार को नौबतपुर विक्रम मोड़ के नजदीक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। खबर मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल जमा हुए और बचाव एवं राहत कार्य शुरू हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नौबतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस बीच स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए पटना के नौबतपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और पटना एम्स में भेजा गया है। घटना के बाद मौके पर घंटों अफरातफरी का माहौल बना रहा।
घायल सवारियों की सूची
इस हादसे में घायल होने वाले लोगों की पहचान रामकरण (40), बबलू पंडित (56), मोहम्मद नौशाद (20), रोहित राज (28), मोनू कुमार (32), शालिनी कुमारी (23), नागेंद्र सिंह (71), प्रमोद कुमार (41), पहलाद कुमार (4), लक्ष्मी देवी (24), सुशील कुमार (48), दीप करण यादव (60), विकास राज (24), सरवन कुमार पांडे (52), फिरोज खान (40), विशाल शाह (23), राहुल कुमार (26) और अभिषेक कुमार (21) शामिल हैं।
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ से पटना आ रही राजहंस बस नौबतपुर विक्रम मोड़ के नजदीक अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार 18 यात्री घायल हो गए।