फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   panchayat secretary was arrested for accepting a bribe of ten thousand rupees

Bihar News: दस हजार घूस लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार, स्पेशल विजलेंस ने रंगे हाथों दबोचा; BDO का भी था हिस्सा

Tue, 30 Dec 2025 06:27 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 30 Dec 2025 06:27 PM IST
सार

Bihar: इस संबंध में विभाग के डीएसपी चंद्र भूषण प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि मोतिहारी पूर्वी चंपारण के गोरे गांव निवासी नवीन कुमार के द्वारा शिकायत किया गया था। जिसमें बताया गया कि बीडीओ के द्वारा जन्म प्रमाणपत्र बनाने के लिए बीस हजार रिश्वत मांगी जा रही है।
 

विज्ञापन
panchayat secretary was arrested for accepting a bribe of ten thousand rupees
दस हजार घूस लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ स्पेशल विजलेंस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जहां जन्म प्रमाणपत्र बनाने के नाम पर घूस लेते हुए पंचायत सचिव को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार पंचायत सचिव की पहचान जितेंद्र प्रसाद के रूप में हुई है। जिसे आरा सदर ब्लॉक से गिरफ्तार किया गया है। पंचायत सचिव पिरौटा और दौलतपुर दोनों पंचायत के प्रभार में था। विजलेंस ने 10 हजार रुपये घूस लेते समय दबोचा है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित आवेदक से जन्म प्रमाणपत्र निर्गत करने के बदले पंचायत सचिव जितेंद्र प्रसाद ने 10 हजार रुपये की मांग की थी। रिश्वत की मांग से परेशान होकर पीड़ित ने विजलेंस विभाग से शिकायत की। शिकायत की सत्यता की जांच के बाद विजलेंस की टीम ने जाल बिछाया और तय योजना के तहत पंचायत सचिव को घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद पंचायत कार्यालय में हड़कंप मच गया। स्पेशल विजलेंस की टीम आरोपी पंचायत सचिव को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पढे़ं: शादी के एक महीने बाद तीसरी बहू की मौत, ससुराल वालों पर पहले दो बहुओं को मारने का आरोप; सब फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में विभाग के डीएसपी चंद्र भूषण प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि मोतिहारी पूर्वी चंपारण के गोरे गांव निवासी नवीन कुमार के द्वारा शिकायत किया गया था। जिसमें बताया गया कि बीडीओ के द्वारा जन्म प्रमाणपत्र बनाने के लिए बीस हजार रिश्वत मांगी जा रही है, जिसकी शिकायत पर कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार पंचायत सचिव के द्वारा पैसा लिया गया है, जिसने स्वीकारा है कि बीडीओ का भी इसमें हिस्सा है। वहीं गिरफ्तार पंचायत सचिव जितेंद्र मूलरूप से शेखपुरा के कुसुम्हा गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed