फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Vaishali Newly married woman body found hanging from a noose vaishali News Hajipur news

Bihar: शादी के एक महीने बाद तीसरी बहू की मौत, ससुराल वालों पर पहले दो बहुओं को मारने का आरोप; सब फरार

Tue, 30 Dec 2025 06:05 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 30 Dec 2025 06:05 PM IST
सार

Bihar News: वैशाली के रुस्तमपुर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला। उसकी शादी एक माह पहले हुई थी। घटना के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हैं। 

विज्ञापन
Bihar News Vaishali Newly married woman body found hanging from a noose vaishali News Hajipur news
मृतका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के रुस्तमपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक नवविवाहिता का शव बरामद किया है। शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी सदस्य घर बंद कर फरार बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन

मृतका की पहचान पटना जिले के बख्तियारपुर निवासी राजा पासवान की पुत्री लक्ष्मी कुमारी के रूप में हुई है। लक्ष्मी की शादी करीब एक माह पूर्व रुस्तमपुर निवासी मकिंदर पासवान से हुई थी, जो पेशे से टेंपो चालक है। परिजनों के अनुसार शादी धूमधाम से हुई थी और शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य चल रहा था।

विज्ञापन

बताया गया कि घटना से पहले लक्ष्मी की सास ने उसके मायके वालों को फोन कर सूचना दी कि लक्ष्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही परिजन रुस्तमपुर पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि घर बंद है और ससुराल पक्ष का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं है। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: वैशाली में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा तो अंदर नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है।

मृतका के परिजनों का आरोप है कि उक्त परिवार में इससे पहले भी दो बहुओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है और अब यह तीसरी घटना है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। इस संबंध में पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि एक महिला का शव बरामद किया गया है, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed